मुसीबत में फंसी सारा अली खान- दिल्ली पुलिस ने इस कारण भेजा लीगल नोटिस
अभिनेता कार्तिक आर्यन और सारा अली खान इन दिनों फिल्म लव आज कल 2 की शूटिंग कर रहें हैं और अक्सर साथ में दोनो की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। हाल ही में सारा अली खान ने कुछ ऐसा कर दिया कि दिल्ली पुलिस ने उनको लीगल नोटिस तक दे डाला है। गौरतलब है कि शूटिंग के दौरान सारा अली खान बाइक पर कार्तिक के साथ थीं जिसमें उन्होने हेलमेट नहीं लगाया था। हालांकि कार्तिक आर्यन ने हेलमेट पहना हुआ था।
यही कारण था कि ट्रैफिक नियम तोड़ जाने के कारण उनको ये खामियाजा भुगतना पड़ा। काफी समय से दिलली में लव आज कल की शूटिंग चल रही थी। लव आज कल 2 की टीम ने दिल्ली में अपनी शूटिंग रैप-अप कर ली है।

हाल ही में सारा और कार्तिक ने फोटो शेयर की थी। जिसमें दोनों दिल्ली के फैंस के बीच केक काटते दिखाई दिए थे। सारा अली खान उन एक्ट्रेसेस में से हैं जिन्होंने बहुत कम समय में इंडस्ट्री में अपना नाम कमा लिया है।
सारा अली खान ने फिल्म केदारनाथ से अपने करियर की शुरुआत की थी और इस समय सिंबा को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। सारा अली खान ने दिखा दिया है कि वो एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं।


Click it and Unblock the Notifications