कार्तिक आर्यन ने वीडियो पोस्ट कर कहा 'चालान कटेगा'- भड़क गईं सारा अली खान

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान इस समय फिल्म लव आजकल 2 को लेकर बिजी हैं और लगातार फिल्म की प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में प्रमोशन के दौरान कार्तिक के हाथ में चोट भी लग गई थी। लेकिन इस समय उनका एक पोस्ट काफी ज्यादा चर्चा में हैं जिसमें सारा अली खान उनसे काफी नाराज होती दिख रही हैँ। दरअसल कार्तिक आर्यन ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था जिसमें वो और सारा अली खान बाइक राइड करते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कार्तिक ने लिखा कि.. चालान कटेगा.. और मेरी भी। बस फिर क्या था.. सारा अली खान ने इस पोस्ट पर एंग्री वाला स्माइली बनाते हुए कमेंट कर दिया।

sara ali khan, kartik aaryan, love aaj kal 2, सारा अली खान, कार्तिक आर्यन, लव आजकल 2

कार्तिक आर्यन ने सारा को शांत करने के लिए लिखा.. अरे अम्मा मजाक था.. अब सो जा। गौरतलब है इस पोस्ट पर फैंस भी खूब मजे ले रहे हैं।

दोनो की फिल्म की चर्चा है और फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होने वाली हैं। ये पहली बार है जब सारा अली खान और कार्तिक आर्यन किसी भी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X