..................... Sara Ali Khan gave her reaction on working in 'Ae Watan Mere Watan' - Hindi Filmibeat

Sara Ali Khan: एक्ट्रेस ने 'ऐ वतन मेरे वतन' में काम करने को लेकर दी अपनी प्रतिक्रिया

Sara Ali Khan

Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म 'डिज्नी+ हॉटस्टार' पर अपनी नई फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' के साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर सारा अली खान ने अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए बताया है उनके लिए ऐसी फिल्म में काम करना आसान नहीं था।

सारा की आगामी फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' के बारे में खबरें आने लगी हैं। हाल ही में सारा अली खान ने अपनी आगामी फिल्म के बारे में बात करते हुए बहुत कुछ बताया। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने फिल्म में अपने किरदार को चैलेंजिंग भी बताया है।

1942 में भारत छोड़ो आंदोलन की पृष्ठभूमि में सेट की गई 'ऐ वतन मेरे वतन' सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इस फिल्म की कहानी बॉम्बे कॉलेज की एक महिला पर आधारित है, जो एक स्वतंत्रता सेनानी बन जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म स्वतंत्रता सेनानी उषा मेहता पर आधारित है, जिन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान रेडियो के जरिए देश भर में खबरों को प्रसारित करने में अहम भूमिका निभाई थी।

सारा अली खान ने लेटेस्ट इंटरव्यू में इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, 'हमारी फिल्म में, एक हिस्सा है जहां हम उन्हें गुमनाम नायक कहते हैं, एक गुमनाम सेनानी क्योंकि हम उन्हें जानते नहीं हैं। उन्होंने बहुत त्याग किया और आप नहीं जानते कि वह कौन है। यह सब आज के समय में या किसी भी समय प्रचलित है। इसलिए, यह निश्चित रूप से एक चुनौतीपूर्ण किरदार था। इसके साथ ही यह बहुत रोमांचक भी था।'

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सारा अली खान बोलीं, 'मैं एक इतिहास की छात्र हूं इसलिए मुझे हमारे स्वतंत्रता संग्राम के बारे में अच्छी जानकारी है। लेकिन मैं उनके बारे में नहीं जानती थी और मैं कल्पना कर सकती हूं कि ऐसे बहुत से लोग हैं, जो उनके बारे में नहीं जानते हैं।'

आपको बता दें, 'ऐ वतन मेरे वतन' का प्रीमियर दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर होगा। हालांकि, अभी फिल्म की रिलीज डेट का एलान नहीं हुआ है। गौरतलब है कि सारा अली खान पिछले काफी दिनों अपनी थ्रिलर फिल्म 'गैसलाइट' को लेकर चर्चाओं में थीं। उनकी यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म 'डिज्नी+ हॉटस्टार' पर रिलीज हो चुकी है और इसे दर्शकों से लेकर समीक्षकों तक की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।

Read more about: sara ali khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X