सारा अली खान का खुलासा- मुझे लगा मां अमृता पोर्न साइट चलाती हैं पिता सैफ गाली देते हैं
सारा अली खान अपने मां अमृता सिंह और पिता सैफ अली खान के करीब हैं। अमृता सिंह और सैफ अली खान के तलाक के बाद भी सारा अली खान ने अपनी जिंदगी में माता-पिता दोनों को अहमियत दी है। यही वजह है कि मां के साथ रहते हुए सारा अली खान ने पिता सैफ अली खान के साथ करीना कपूर खान और तैमूर के साथ भी अपने रिश्ते को सरलता से निभाया है।
हाल ही में सारा अली खान ने अपने माता-पिता के तलाक और जिंदगी से जुड़ी कई जानकारी शेयर की और यह भी बताया कि वह पहले अमृता और सैफ अली खान के बारे में क्या सोचा करती थीं। एक मैगजीन से बातचीत में सारा अली खान ने कहा कि मुझे याद है कि पिता सैफ अली खान की ओमकारा और मां अमृता सिंह की कलयुग देखने के बाद मैं बहुत ही परेशान हो गई थी।

याद दिला दें कि ओमकारा में सैफ अली खान ने लंगड़ा त्यागी और कलयुग में अमृता सिंह ने भी निगेटिव भूमिका निभाई थी। दोनों ही किरदार काफी यादगार रहे हैं। सारा अली खान ने इस पर कहा कि मैं यह सोचा करती थी कि मेरे माता-पिता निगेटिव लोग हैं। मैं तब छोटी थी तो मुझे ऐसा लगता था कि मेरे पिता गाली देते हैं। मां एक पॅार्न साइट चलाती हैं।

सारा अली खान ने बताया बचपन का राज
सारा अली खान ने कहा था कि यह सब मेरे लिए मजाक नहीं था। दोनों को उस वक्त बेस्ट एक्टर निगेटिव रोल के लिए नॅामिनेट भी किया गया था। सच कहूं तो मुझे यह समझ ही नहीं आता था कि यह क्या हो रहा है। सारा अली खान ने अपने माता-पिता के तलाक पर बातचीत करते हुए कहा कि मैं कम उम्र में मैच्योर हो गई थी।मैं 9 साल की थी और मैंने यह महसूस किया कि मेरे माता-पिता साथ रहकर खुश नहीं हैं।

मेरी मां 10 साल तक हंसी नहीं
सारा ने कहा कि दोनों अलग होकर खुश रहने लगे थे। जैसे कि मेरी मां शायद 10 साल हंसी नहीं होंगी लेकिन अचानक वह खुश रहने लगीं। खूबसूरत दिखने लगीं। अगर मेरे माता-पिता अलग रहकर खुश हैं तो मैं क्यों नाखुश रहती ? मेरे हिसाब से इसमें से कुछ भी कठिन नहीं था। सारा अली खान ने कहा कि मैं अपनी मां को हंसते हुए मजाक करते हुए देख सकती हूं। जिसे मैंने काफी मिस किया था।

सैफ अली खान और अमृता सिंह का तलाक
गौरतलब है कि सैफ अली खान और अमृता सिंह ने साल 1991 में शादी की। सैफ अली खान ने अपने करियर के बीच में ही अमृता से शादी कर ली। साल 2004 में सैफ अली खान और अमृता का तलाक हो गया। इसके कई साल बाद सैफ अली खान ने करीना कपूर से शादी की। करीना कपूर के दो बेटे तैमूर और जहांगीर के साथ सारा अली खान और और उनके बाई इब्राहिम अली खान के संबंध काफी बेहतर हैं। सारा अली खान और इब्राहिम हमेशा सैफ अली खान और करीना कपूर के घर जाया करते है। खासकर जन्मदिन और फैमिली इवेंट के दौरान।


Click it and Unblock the Notifications











