Best of 2019: पाकिस्तान में गूगल पर सबसे ज़्यादा सर्च की गई ये खान बिटिया, बिग बॉस भी लिस्ट में
पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों और भारतीय सेलिब्रिटी की बड़ी कद्र है। और ये आपको पाकिस्तान में सबसे ज़्यादा सर्च की गई लिस्ट से पता चल जाएगा। गूगल ने 2019 में पाकिस्तान में सबसे ज़्यादा सर्च किए गए सेलिब्रिटी की लिस्ट जारी की।
इस लिस्ट में 10 में से सात नाम भारतीय है। सबसे दिलचस्प बात है कि नवाब साहब सैफ अली खान की बिटिया सारा अली खान भी इस लिस्ट में अपनी जगह बना चुकी है।

गौरतलब है कि सारा अली खान ने पिछले साल, केदारनाथ के साथ अपना फिल्म डेब्यू किया था। इसके बाद तुरंत ही वो सिंबा में दिखाई दीं और आते ही सबका दिल जीत लिया।
लेकिन उससे भी ज़्यादा लोगों का दिल जीता सारा अली खान की सादगी ने। एयरपोर्ट हो या कोई और मौका, सारा अली खान हमेशा कुर्ता पाजामा में ही दिखाई देती हैं। बस उनके स्टाईल का हर कोई कायल हो गया।
देखिए पाकिस्तान में सबसे ज़्यादा सर्च किए गए भारतीय नाम -


Click it and Unblock the Notifications











