टल गई ये धमाकेदार 'दबंग' फिल्म- अब शाहरुख खान का 'क्रिसमस' धमाका FINAL
सारा अली खान की फिल्म केदारनाथ पहले ही पोस्टपोन हो चुकी है। लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो केदारनाथ के बाद अब सारा अली खान की दूसरी फिल्म 'सिंबा' भी पोस्टपोन होने वाली है। दरअसल, रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म मई से फ्लोर पर जाने वाली थी। लेकिन रणवीर सिंह को कंधे पर चोट लग आई है, जिस वजह से फिल्म की शूटिंग अब जून से शुरु होगी। यानि की लगभग एक महीने देरी से। लिहाजा, अफसोस है कि शायद अब सारा अली खान 2018 में डेब्यू फिल्म ना दे पाए।
First LOOK: शादी में बंधे सोनम कपूर- आनंद आहूजा- शादी के बाद की पहली तस्वीर
वहीं, कहीं ना कहीं शाहरुख खान के लिए यह खुशी की बात हो सकती है। रोहित शेट्टी की सिंबा 28 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी। यानि की शाहरुख की फिल्म ज़ीरो के ठीक एक हफ्ते बाद। साफ है कि क्रिसमस पर रिलीज होकर भी शाहरुख की फिल्म को सिंबा की वजह से बॉक्स ऑफिस पर फायदा नहीं मिल पाता।

यदि सिंबा 2019 के लिए पोस्टपोन हो जाती है तो शाहरुख खान की फिल्म के पास पूरे 15- 20 का समय रहेगा, जिसमें वह बॉक्स ऑफिस पर राज़ कर सकती है। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लिहाजा, देखना दिलचस्प होगा कि सिंबा जीरो के लिए रास्ता छोड़ती है या नहीं!


Click it and Unblock the Notifications