कार्तिक आर्यन की बाईक के पीछे बैठने के लिए कोई भी लड़की मरती है, मैं तो लकी हूं - सारा अली खान
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन एक दूसरे को डेट कर रहे हैं इस बात का एलान तो फैन्स कर ही चुके हैं। वहीं सारा और कार्तिक भी आए दिन फैन्स को ऐसी बातें करने का मौका दे ही देते हैं। हाल ही में सारा अली खान के एक फैशन शो में कार्तिक आर्यन और इब्राहिम अली खान पहली सीट पर बैठकर उनका हौसला बढ़ाते दिखे।
इसी इवेंट के बाद एक इंटरव्यू में सारा अली खान ने कार्तिक आर्यन के साथ काम करने पर बात की। सारा और कार्तिक, इम्तियाज़ अली की फिल्म लव आजकल सीक्वल की शूटिंग कर चुके हैं।

इस फिल्म के बारे में बात करते हुए सारा ने कहा कि मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि कार्तिक आर्यन की बाईक के पीछे बैठने के लिए मुझे फीस भी दी गई। ऐसा करने के लिए कोई भी लड़की काफी लकी होगी। हालांकि ज़ाहिर सी बात है कि सारा ये बातें मज़ाक में ही कर रही थीं।
कुछ दिन पहले सारा अली खान ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि वो कार्तिक के साथ काम करना कितना मिस करेंगी। वहीं उन्होंने इस बारे में भी लिखा कि कैसे कार्तिक ने पहले ही दिन से उन्हें सेट पर कोई दिक्कत नहीं महसूस होने दी। इसी के साथ सारा ने अपनी और कार्तिक की बेहद प्यारी तस्वीरें पोस्ट कीं। कार्तिक ने भी सारा के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें राजकुमारी का दर्जा दिया।


Click it and Unblock the Notifications
