एक्स बॉयफ्रेंड कार्तिक आर्यन के घर बप्पा के दर्शन करने पहुंची सारा अली खान, ट्रेडिशनल लुक में दिखी बेहद प्यारी

Sara Ali Khan

Sara Ali Khan: गणेश उत्सव को लेकर देश भर में तो एक अलग तरह की चहल-पहल देखने को मिल ही रही है। इसके साथ मनोरजन जगत में गणेश उत्सव को लेकर प्यारा सा जश्न देखने को मिल रहा है, कई सितारों ने अपने घर पर धूम-धाम के साथ बप्पा का स्वागत किया है। इसी कड़ी में कार्तिक आर्यन (kartik aaryan)का नाम भी शामिल है, एक्टर अपने घर पर गणेश जी लेकर आए है। कार्तिक आर्यन के घर गणपति के दर्शन करने एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali khan) पहुंची।

कार्तिक आर्यन के गणपति-

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन हर साल अपने घर पर बप्पा का स्वागत करते हैं। इसी तरह इस साल भी कार्तिक आर्यन ने प्यारे से गणपति का स्वागत अपने घर पर बड़े ही धूम-धाम और रिति-रिवीज के साथ की। तो ऐसे में कार्तिक आर्यन ने अपने घर पर एक पूजा और डिनर रखा। जिसमें बॉलीवुड के कई सारे सितारें और डायरेक्टर शामिल हुए।

सारा भी पहुंची कार्तिक के घर-

जहां कई सारे बॉलीवुड सितारें बप्पा के दर्शन करने कार्तिक आर्यन के घर पहुंचे तो वहीं सारा अली खान भी अपने एक्स बॉयफ्रेंड कार्तिक आर्यन के घर बप्पा के दर्शन करने पहुंची। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

इस तरह से सारा अली खान का एक्स बॉयफ्रेंड के घर जाना कई तरह की अफवाहों को हवा दे रह है। जाहिर है कि इससे पहले भी अंबानी पार्टी में और फिल्म स्क्रीनिंग में सारा और कार्तिक को एक साथ देखा गया है। ऐसे में फैंस के मन में कई तरह के सवाल आ रहे हैं।

खैर लुक की बात करें तो कार्तिक आर्यन की एक्स गर्लफ्रेंड और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान इस दौरान बेहद प्यारी लग रही थी। सारा ने ट्रेडिशनल लुक लिया था, बहुत ही प्यारा सा पिंक कलर का शूट, खूबसूरती सी ज्वैलरी और हाथों में अच्छा सा पर्स लेकर सारा कार्तिक के घर पहुंची।

सारा अली खान का लुक चर्चा का विषय बन गया है, सोशल मीडिया पर फैंस कह रहे है कि एक्ट्रेस का शानदार अंदाज देख कार्तिक एक बार फिर से अपना दिल हार बैठेंगे। जाहिर है कि कार्तिक आर्यन और सारा अली खान रिलेशनशिप में रहे हैं और बाद में अलग हो गए थे। परंतु दोनों -दूसरे के साथ अभी भी कई बार देखे जाते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X