कश्मीर की वादियों में छुट्टियां मनाते दिखे सारा अली खान और इब्राहिम- खूबसूरत तस्वीरें कीं शेयर

सारा अली खान ने हाल ही में इंदौर में विकी कौशल के साथ अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग खत्म की है। जिसके बाद वो अपने भाई इब्राहिम अली खान के साथ गुलमर्ग, कश्मीर में छुट्टियां मनाती दिखीं। सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर कश्मीर वेकेशन से कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सारा- इब्राहिम के शानदार बॉण्ड के साथ कश्मीर की खूबसूरत वादियों को आप देखते रह जाएंगे।

तस्वीरें शेयर करते हुए सारा ने लिखा- "Icy breeze. Time to freeze. Iggy Potter I always tease. Stalking him to smile and say cheese. But I'm polite I always say please. So it's all good, we at ease."

sara-ali-khan-enjoys-kashmir-vacation-with-brother-ibrahim-ali-khan

गुलगर्म में सारा कहीं इब्राहिम के साथ जेट स्की करती दिख रही हैं, तो कहीं दोस्तों के साथ मिलकर स्नोमैन बना रही हैं। सारा ने अपने वेकेशन से कुछ वीडियोज भी सोशल मीडिया पर शेयर किये थे। कोई शक नहीं कि सारा के फैंस इन तस्वीरों को देखकर बेहद उत्साहित हैं।

गुलमर्ग में सारा अली खान

गुलमर्ग में सारा अली खान

सारा की इन तस्वीरों में गुलमर्ग की बेइंतहा खूबसूरती लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। बर्फ की फैली चादर और पहाड़ों के बीच सारा अपना वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं।

दोस्तों के साथ सारा

दोस्तों के साथ सारा

अपने भाई इब्राहिम और करीबी दोस्तों के साथ सारा अली खान। सोशल मीडिया पर सारा की इन तस्वीरों पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं।

अभिनय के लिए सराहना

अभिनय के लिए सराहना

पिछले महीने सारा अली खान की अक्षय कुमार और धनुष के साथ फिल्म 'अतरंगी रे' ओटीटी पर रिलीज हुई थी, जिसमें उनके अभिनय को काफी सराहा गया है।

ट्रैवलिंग का शौक

ट्रैवलिंग का शौक

सारा अली खान को ट्रैवलिंग का कितना शौक है, ये उनके इंस्टाग्राम से साफ पता चलता है। पिछले दिनों ही वो दोस्तों के साथ मालदीव में भी वेकेशन मनाकर लौटी थीं।

भाई-बहन की जोड़ी

भाई-बहन की जोड़ी

सारा और इब्राहिम को यूं साथ वेकेशन मनाते देख फैंस बेहद खुश हैं। सारा की तस्वीरों पर एक यूजर ने कहा, 'भाई-बहन की जोड़ी सबसे कूल है.. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- 'आप बहुत खूबसूरत दिख रही हैं'..

हाल ही में खत्म की थी शूटिंग

हाल ही में खत्म की थी शूटिंग

सारा अली खान ने हाल ही में विकी कौशल के साथ इंदौर में फिल्म की शूटिंग खत्म की है। यह पहली बार होगा जब पर्दे पर विकी के साथ सारा नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतरेकर कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X