सारा अली खान ने सोनू सूद फाउंडेशन में किया डोनेशन, मसीहा ने ऐसे कहा शुक्रिया!
अभिनेता सोनू सूद जिस तरह से लगातार कोरोना काल के समय लोगों की मदद कर रहे हैं ये किसी से भी छिपा नहीं है। हर रोज वो कई लोगों की मदद करते हैं और इसकी तारीफ भी हो रही है। लेकिन इस समय एक खबर सामने आ रही है जो कि सारा अली खान को लेकर है। जी हां सारा अली खान ने हाल ही में कुछ ऐसा किया है कि सोनू सूद ने उनको धन्यवाद कहा है। दरअसल सारा अली खान ने सोनू के फाउंडेशन में डोनेशन दिया है।
सोनू सूद ने सारा अली खान के इस काम को सराहते हुए लिखा है कि.. 'सारा अली खान आपका धन्यवाद जो आपने सोनू सूद फाउंडेशन में डोनेशन दिया है। आप पर हमें गर्व है और आप ऐसे ही शानदार काम करती रहें।

आपने इस देश के युवाओं को प्रोत्साहित किया है कि वो आगे बढ़कर सामने आएं और इस दौरान लोगों की मदद करें। आप एक हीरो हैँ।' सोनू सूद का ये ट्वीट काफी चर्चा में है और फैंस लगातार इसको लाइक कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications