Sara Ali Khan Diwali Pics: करीना कपूर खान की दिवाली पार्टी छोड़ जान्हवी - अनन्या - इब्राहिम के साथ पार्टी

Sara Ali Khan Diwali Pics: बॉलीवुड में इस साल दिवाली पर पार्टियां खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। हर दिन स्टार्स शाम में पूरी तरह सज धज के निकलते हैं और फिर लगातार तीन चार पार्टियां अटेंड करने के बाद ही वापस लौट पा रहे हैं। इतनी पार्टियां हैं कि स्टार्स अपने घर की पार्टियां तक नहीं अटेंड कर पा रहे हैं। सारा अली खान को भी करीना कपूर खान की दिवाली पार्टी छोड़ दूसरी पार्टियां अटेंड करनी पड़ीं।
सारा अली खान कल रात, जहां अपने पिता सैफ अली खान के घर दिवाली पार्टी नहीं अटेंड कर पाईं वहीं पहले वो अबू जानी की दिवाली पार्टी पर दिखाई दीं और इसके बाद टी सीरीज़ की पार्टी में। इससे पहले, दिन में ही सारा अली खान धर्मा प्रोडक्शन्स की दिवाली पूजा में शामिल हुई थीं।

अनन्या - जान्हवी के साथ पार्टी
सारा अली खान, टी सीरीज़ की पार्टी में अनन्या पांडे और जान्हवी कपूर के साथ पार्टी करती दिखाई दीं। माना जा रहा था कि अनन्या और सारा - जान्हवी के बीच किसी तरह की कोल्ड वार है लेकिन दिवाली के साथ पुरानी सारी बातों पर पानी फेर दिया गया है।

करण जौहर एक सूत्र
सारा, जान्हवी और अनन्या को एक साथ लाने वाले हैं करण जौहर जिनकी कंपनी धर्मा प्रोडक्शन्स के लिए ये तीनों ही हीरोइनें फिल्में कर रही हैं। जान्हवी, धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ मिस्टर एंड मिसेज़ माही कर रही हैं वहीं सारा अली खान की फिल्म का नाम है ऐ वतन मेरे वतन वहीं अनन्या पांडे, अक्षय कुमार के अपोज़िट धर्मा प्रोडक्शन्स की एक फिल्म का हिस्सा हैं।

भाई इब्राहिम के साथ पहुंची
सारा अली खान, सभी दिवाली पार्टियों में अपने भाई इब्राहिम अली खान के साथ पहुंची। इब्राहिम ने हाल ही में करण जौहर को रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में असिस्ट किया है।

वरूण धवन से मुलाकात
टी सीरीज़ के कृषण कुमार की दिवाली पार्टी के दौरान, सारा अली खान और इब्राहिम अली खान, वरूण धवन से भी टकराए और उन्होंने साथ में तस्वीरें भी शेयर कीं।

आउटफिट्स से जीत रही हैं दिल
गौरतलब है कि बॉलीवुड में ये पूरा हफ्ता दिवाली पार्टियों के नाम रहा है। एक दिन पहले, सारा अली खान, मनीष मल्होत्रा की पार्टी में इस अंदाज़ में पहुंची थीं।

शेयर की तस्वीरें
सारा अली खान ने इस दौरान, मनीष मल्होत्रा और करण जौहर के साथ अपनी तस्वीरें भी शेयर कीं। इस पार्टी में सारा अली खान सुनहरे रंग के लहंगे में नज़र आई थीं।


Click it and Unblock the Notifications











