सारा अली खान, अक्षय कुमार, धनुष का अगला धमाका, जानिए शानदार डीटेल्स
आनंद एल राय की अगली फिल्म के लिए सारा अली खान, अक्षय कुमार और धनुष एक साथ आ रहे हैं। और अब खबर है कि इस फिल्म का नाम भी तय हो चुका है। फिल्म का नाम है अतरंगी रे। ऐसा पिंकविला की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट का कहना है।
गौरतलब है कि इस फिल्म के लिए आनंद एल राय ने पहले ऋतिक रोशन को अप्रोच किया था लेकिन उनकी भूमिका छोटी होने के कारण ऋतिक ने ये फिल्म रिजेक्ट कर दी थी।

ऋतिक के फिल्म रिजेक्ट करने के बाद ये ऑफर अक्षय कुमार के पास गया और उन्होंने फिल्म के लिए हामी भर दी। माना जा रहा है कि फिल्म में मुख्य कहानी धनुष और सारा अली खान की ही होगी।
हालांकि ये फिल्म एक प्रेम त्रिकोण होगी। गौरतलब है कि 2018 में दो फिल्मों से अपना डेब्यू करने के बाद सारा अली खान 2019 में परदे से दूर रहीं। इस बीच वो अपनी अगली दो फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त रहीं।
सारा के डेब्यू से जुड़े कुछ दिलचल्प राज़ हाल ही में सैफ अली खान ने खोले थे। यहां जानिए अपने डेब्यू से पहले ही सारा ने कितनी फिल्में रिजेक्ट कर दी थीं। इनमें से एक थी सैफ अली खान की फिल्म जवानी जानेमन -


Click it and Unblock the Notifications












