गोवा से मुंबई पहुंची सारा अली खान, ड्रग्स मामले में NCB करेगी पूछताछ- PICS
सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग ऐंगल सामने आने के बाद बॉलीवुड में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर एनसीबी लगातार एक्शन में हैं। कुछ पूछताछ व वॉट्सऐप चैट में बॉलीवुड के टॉप स्टार्स के नाम भी सामने आए। हाल में ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह को पूछताछ के लिए समन भेजा था।
Recommended Video
बताया गया कि सारा अली खान और दीपिका पादुकोण गोवा में है। दोनों से 25 व 26 सितंबर को पूछताछ होनी है। इस सिलसिले में सारा और दीपिका गोवा से मुंबई के लिए रवाना हो चुकी हैं। सारा अली खान की तो एयरपोर्ट से तस्वीरें भी सामने आईं। इन तस्वीरों में सारा के साथ उनकी मां अमृता भी नजर आईं।
सारा अली खान को एनसीबी ने 26 सितंबर को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है। खबरें हैं कि एनसीबी को सारा के खिलाफ कुछ सबूत मिले हैं। जिसमें ड्रग्स को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। वहीं खबरें ये भी सामने आई थी कि रिया चक्रवर्ती ने भी सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह का नाम लिया था।
रिया चक्रवर्ती ने साफ कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स की लत केदारनाथ फिल्म के बाद से लगी थी। केदारनाथ वही फिल्म है जिससे सारा ने डेब्यू किया था और सुशांत के साथ स्क्रीन साझा की थी।


Click it and Unblock the Notifications