Poster: सारा अली खान - सुशांत सिंह राजपूत स्टारर केदारनाथ की रिलीज़ डेट, इसी साल आएगी फिल्म
सारा अली खान के डेब्यू के साथ जितना खेल हुआ वो काफी दिलचस्प है। एक बार फिर से वो केदारनाथ के साथ 7 दिसंबर को डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म के हीरो हैं सुशांत सिंह राजपूत। अभिषेक कपूर की इस फिल्म का पहला पोस्टर बाहर आ चुका है और एक बार फिर से ये तय हो चुका है कि सारा अली खान का डेब्यू इसी फिल्म से होगा।
फिल्म का पहला पोस्टर आ चुका है जहां सारा अली खान पिट्ठू की तरह सुशांत सिंह राजपूत के कंधों पर बैठी दिखाई दे रही हैं। फिल्म मार्च तक टल चुकी थी क्योंकि दिसंबर में कोई तारीखें खाली नहीं थीं। लेकिन जैसे ही अजय देवगन की टोटल धमाल ने ये रिलीज़ डेट खाली की अभिषेक कपूर ने ये मौका झटक लिया।

केदारनाथ का पहला टीज़र आ रिलीज़ किया जाएगा। अगर शुरू से बात की जाए तो सारा हमेशा से केदारनाथ से अपना डेब्यू करने वाली थी। अभिषेक कपूर फिल्म की रिलीज़ डेट 21 दिसंबर को अनाउंस कर चुके थे। फिर शाहरूख खान की ज़ीरो भी इसी तारीख को बुक कर चुकी थी। जिसके बाद अभिषेक कपूर और फिल्म की उस समय की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा में मतभेद हो गए।
प्रेरणा केदारनाथ को शाहरूख की फिल्म के साथ नहीं लाना चाहती थीं जबकि अभिषेक कपूर अपनी फिल्म को लेकर पूरे कॉन्फिडेंस में थे और शाहरूख से भिड़ने को तैयार थे।


Click it and Unblock the Notifications