वायरल वीडियो: सारा अली खान ने सड़क पर लहंगा चोली पहनकर किया टिंकू जिया पर डांस, 5 लाख Likes
बॉलीवुड में एक तरफ जहां फिल्मों से स्टार्स का स्टारडम तय होता है वहीं दूसरी तरफ, नए जेनरेशन के एक्टर्स का स्टारडम तय होता है उनके सोशल मीडिया से। यही कारण है कि नए जेनरेशन की हीरोइनों में 41 मिलियन फॉलोअर्स के साथ सारा अली खान, फैन्स के दिल पर राज करती हैं। और इसलिए सारा अपने इंस्टाग्राम पर लगातार फैन्स को इंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं।
सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मज़ेदार वीडियो शेयर किया है जहां वो अपने हेयर स्टाईलिस्ट के साथ सड़क पर टिंकू जिया गाने पर डांस करते दिखाई दे रही हैं। लहंगा चोली पहने सारा का डांस भी ज़बरदस्त है।

करीब 5 लाख लोगों ने इस वीडियो को पसंद किया है। साथ ही इंडस्ट्री के ढेरों स्टार्स ने सारा के इंटरटेनमेंट करने के तरीके की दाद दी है। गौरतलब है कि कई स्टार्स अलग अलग इंटरव्यू में ये बता चुके हैं कि उन्हें सारा अली खान का इंस्टाग्राम काफी मज़ेदार लगता है और वो काफी समय उनके अकाउंट को देखते हुए बिता देते हैं।

साथ में लिखी मज़ेदार शायरी
इस वीडियो के साथ ही सारा अली खान ने हमेशा की तरह तुकबंदी करते हुए अंग्रेज़ी में एक मज़ेदार शायरी लिखी। हालांकि, इस शायरी का हमेशा की ही तरह तुक बनता दिखा नहीं। इस वीडियो में सारा का साथ दिया उनके हेयर स्टाईलिस्ट ने। वीडियो में सारा पहले बांहों में चले आओ पर डांस करती दिखाई दीं और फिर उन्होंने टिंकू जिया पर गरदा उड़ा दिया।

डांस की शौकीन सारा
गौरतलब है कि सारा अली खान बचपन से ही डांस की शौकीन रही हैं। एक सारा बताती दिखीं कि कैसे सड़क चलते लोगों ने उन्हें भिखारी समझ लिया। सारा ने बताया हमारे मम्मी पापा, शॉपिंग के लिए एक दुकान के अंदर गए और हमें (मुझे और इब्राहिम को) दुकान के बाहर, हमारे हाउस हेल्प के साथ छोड़ दिया। पता नहीं सारा को क्या सूझा वो वहीं नाचने लगीं।

भिखारी समझकर मिले पैसे
सारा को नाचता देख, लोग उन्हें पैसे देने लगे। सारा को लगा कि वो कुछ अच्छा ही कर रही हैं जो लोग उन्हें पैसे दे रहे हैं। जब सैफ अली खान और अमृता सिंह, शॉपिंग कर बाहर आए तो उनके हाउस हेल्प ने बताया कि दीदी लोगों को इतनी क्यूट लग रही हैं कि उनका डांस देखकर पैसे दे रहे हैं। इसके बाद अमृता ने बताया कि लोग सारा को क्यूट समझकर नहीं, उन्हें भिखारी के बच्चे समझ कर पैसे दे रहे हैं।

डेब्यू से पहले वायरल
डेब्यू से पहले भी एक शादी के रिसेप्शन से सारा अली खान का एक डांस काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो में सारा अली खान, किसी बड़ी फिल्मी शादी में सात समंदर पार पर डांस करती हुई दिखाई दी थीं।

चका चक
हाल ही में फिल्म अतरंगी रे से सारा अली खान का डांस चका चक भी काफी वायरल हुआ था। इस गाने की कोरियोग्राफी विजय गांगुली ने की थी और इसे इस साल बेस्ट कोरियोग्राफी का अवार्ड भी मिला है। आप यहां देखिए, सारा अली खान का ताज़ा मज़ेदार वीडियो।


Click it and Unblock the Notifications











