..................... अब्बा आदाब! एयरपोर्ट पर सैफ अली खान को देखकर सारा अली खान ने किया कुछ ऐसा, मुस्कुरानें लगीं करीना... Sara Ali Khan cute greets to Saif Ali Khan at Jamnagar Airport, Kareena Kapoor's reaction viral - Hindi Filmibeat

अब्बा आदाब! एयरपोर्ट पर सैफ अली खान को देखकर सारा अली खान ने किया कुछ ऐसा, मुस्कुरानें लगीं करीना...

sara ali khan, saif ali khan, kareena kapoor khan

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग की धूम है और इसमें शामिल होने के लिए कई बड़े बड़े सितारे पहुंचे हैं। ना सिर्फ सितारे बल्कि दुनिया भर के दिग्गज यहां पर आ चुके हैं। इस दौरान एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सारा अली, सैफ अली खान और करीना कपूर खान नजर आ रही हैं।

इस वीडियो में सारा और सैफ अलग पहुंचे थे। लेकिन जैसे ही सारा अली खान ने पापा को एयरपोर्ट पर देखा तो उन्होने वहीं से सलाम किया। सारा अली खान को इशारों में आदाब करते हुए देखा जा सकता है।

इसके जवाब में सैफ अली खान भी नवाबों की स्टाइल में आदाम कहते हैँ। इस दौरान ये नजारा करीना कपूर खान भी देख रही थीं। उन्होने सारा अली खान के इस अंदाज पर मुस्कुराकर रिएक्शन दिया। ये सभी सितारे जामनगर पहुंचे हैं।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर कमेंट्स कर रहे हैँ। वीडियो को Viral Bhayanai ने साझा किया है। एक यूजर ने लिखा, ''बहुत बढ़िया वायरल भाई, क्या कैप्चर किया है।'' एक ने लिखा, ''सबसे प्यारे पिता बेटी।'' एक ने लिखा, ''साड़ी किस किस को पसंद है...।''

एक ने लिखा, ''अरे यार, लोग एक दूसरे को ग्रीट कर रहे हैं उसमें रील डालने की क्या जरुरत है कौन सी बड़ी बात हो गई।'' एक ने लिखा, ''पिता-बेटी का कितना हृदयस्पर्शी क्षण! जामनगर की ओर जाते समय पटौदी परिवार की यात्रा सुरक्षित है। आने वाला रोमांचक समय!'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स लगातार सामने आ रहे हैं।

कौन कौन से सितारे पहुंचे हैं

सितारों का पहुंचना लगातार जारी है। अब तक सामने आई जानकारी में सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, खुशी कपूर, इब्राहिम अली खान, एम एस धोनी, दिशा पटानी, वरुण धवन, अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर, अनन्या पांडे, हार्दिक पांड्या, रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा समेत कई सितारे पहुंच रहे हैं। फिलहाल आप देखिए सारा और सैफ का ये क्यूट वीडियो..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X