कोरोना लॉकडाउन - सारा ने बनाया खाना तो कार्तिक ने धोए बर्तन, देखिए तस्वीरें
इस समय पूरा देश कोरोना वायरस से बचने के लिए घरों में लॉकडाउन हो चुका है और अब सारा अली खान और कार्तिक आर्यन भी ये समय घर का काम करते निकाल रहे हैं। Self quarantine में जहां सारा खाना बनाते दिखीं, वहीं कार्तिक बर्तन धोते।
बस दोनों अपने अपने घर में हैं। जहां सारा अली खान ऑमलेट बनाने की कोशिश कर रही हैं वहीं कार्तिक आर्यन अपने किचन में बर्तन धोते दिखे।

गौरतलब है कि सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के अफेयर की चर्चा ज़ोरों पर थी जो कॉफी विद करण से शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों साथ में इम्तियाज़ अली की फिल्म लव आजकल में दिखाई दिए।
फिल्म फ्लॉप होते ही सारा और कार्तिक भी साथ नज़र आना बंद हो चुके हैं। बहरहाल इस समय तो पूरा बॉलीवुड ही घरों में बंद है और आपसे भी यही गुज़ारिश कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications