..................... Sara Ali Khan celebrates birthday with papparazis and win hearts, See pics | सारा अली खान ने फोटोग्राफर्स के साथ मनाया अपना जन्मदिन, देखिए तस्वीरें - Hindi Filmibeat

Pics of the Day: सारा अली खान ने मीडिया का जीता दिल, साथ मनाया अपना जन्मदिन, घर के बाहर काटा केक

सारा अली खान, 12 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रही हैं और जन्मदिन पर भी सारा ने साबित कर दिया कि वो मीडिया की फेवरिट क्यों हैं। सारा अली खान के घर के बाहर, फोटोग्राफर्स का जमावड़ा लगा था और इसलिए सारा बाहर निकल कर आईं, सबसे मिलीं और मीडिया के साथ अपना जन्मदिन भी मनाया।

सारा ने ना सिर्फ केक काटा, बल्कि खुद सबको केक ऑफर किया। इसके बाद सारा ने सभी फोटोग्राफर्स को खुश करते हुए अच्छे से कैमरा के लिए पोज़ भी किया।

sara-ali-khan-celebrates-birthday-with-papparazis-and-win-hearts-see-pics

सारा अली खान के दोस्तों ने भी घर पर उनके लिए एक छोटी सी पार्टी अरेंज की थी और इस पार्टी की तस्वीरें, सारा के दोस्त जहान हांडा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर शेयर की थी। गौरतलब है कि सारा की ज़िंदगी में उनके दोस्तों की बेहद खास जगह है। कुछ दिनों पहले ही सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी पूरा गैंग का परिचय करवाया था।

वहीं मीडिया को भी सारा से काफी लगाव है। इसका कारण है सारा की सादगी और अल्हड़पन। सारा अली खान जब भी मीडिया से मिलती हैं तो उनके चेहरे पर मुस्कान ज़रूर होती है।

हैप्पी बर्थडे टू यू

हैप्पी बर्थडे टू यू

सारा के लिए कुछ फोटोग्राफर्स ये केक लेकर आए थे और सारा खुशी खुशी केक काटती दिखाई दीं। सारा अली खान, 26 साल की हो गई हैं। दर्शकों को उनकी इंस्टाग्राम सीरीज़ नमस्ते दर्शकों काफी पसंद है जहां सारा, अपने फैन्स को अक्सर भारत भ्रमण कराती रहती हैं।

गुब्बारों के साथ पूरा हुए जश्न

गुब्बारों के साथ पूरा हुए जश्न

मीडिया और फोटोग्राफर्स सारा के लिए केवल केक ही लेकर नहीं पहुंचे थे। बल्कि सड़क पर ही गुलाबी गुब्बारों का भी इंतज़ाम था। सारा ने इस प्यारे से तोहफे के साथ पोज़ भी किया।

खुद बांटा केक

खुद बांटा केक

केक काटने के बाद सारा अली खान खुद फोटोग्राफर्स में केक बांटती दिखाई दीं। सारा इसी वजह से उनकी फेवरिट हैं। कई बार तो सारा फोटोग्राफर्स के कहने पर उनका फेवरिट नमस्ते पोज़ देना भी नहीं भूलती हैं।

घर पर हुआ जश्न

घर पर हुआ जश्न

ये तस्वीर, सारा अली खान के दोस्तों ने शेयर की जहां गुब्बारों से सारा का नाम और हैप्पी बर्थ डे दोनों लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं सारा के दोस्त, पोज़ करते भी नज़र आ रहे हैं।

स्टार्स ने किया विश

स्टार्स ने किया विश

जन्मदिन पर सारा अली खान पर स्टार्स ने भी बधाई की बौछारें लगा दीं। जान्हवी कपूर ने सारा के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए जन्मदिन की बधाई दी तो अनुष्का ने भी उनकी तस्वीर के साथ सारा को शुभकामनाएं दीं।

काम की बात करें तो आनंद एल राय की अतरंगी रे पूरी करने के बाद सारा अली खान सनी कौशल के साथ नखरेवाली की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। वहीं विकी कौशल के साथ वो अश्वत्थामा की तैयारी कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X