जब सारा अली खान ने पापा सैफ को पकड़ा रंगे हाथों... ऐसी थी अब्बा सैफ की हालत कि..

Saif Ali Khan Sara Ali Khan: बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान और सारा अली खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है जिसने इंटरनेट हिला कर रख दिया है। दरअसल, सारा अली खान ने अपने अब्बा को रंगे हाथों पकड़ लिया है। इससे पहले की आप कंफ्यूज हो जाएं हम आपको बता दें कि ये एक एड फिल्म है जिसमें सारा अली खान और सैफ अली खान पहली बार साथ में स्क्रीन स्पेस शेयर करते दिखाई देने वाले हैं।
इस एड फिल्म में सारा अली खान जहां पुलिस के रौबदार किरदार में दिखाई दे रही हैं तो वहीं सैफ क्रिमिनल के अंदाज में नजर आ रहे हैं। फैंस इस बात से काफी खुश हैं कि सारा अली खान ने पहली बार अपने पिता- एक्टर सैफ अली खान के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया।
वीडियो की शुरुआत सैफ के किसी से कार इंश्योरेंस के बारे में बात करने से होती है। उसे पूछताछ वाले कमरे के अंदर बैठाया गया है। सारा, एक पुलिसकर्मी की ड्रेस में एंट्री करती हैं और सैफ को नई आदतें अपनाने के लिए कहती है। इस पर सैफ उनसे सहमत होते हैं।
वीडियो शेयर करते हुए सारा ने लिखा, 'मैंने तो पापा को कार इंश्योरेंस लेने का नया तरीका सिखाया! क्योंकि, आप अपने पिता को कुछ नया सिखाने के लिए कभी भी छोटे नहीं होते, है ना' विज्ञापन एको चेक ऐप के लिए । फैंस पिता-बेटी को एक साथ देखकर खुश हैं और कई लोगों ने मांग की है कि वे एक साथ किसी फिल्म में अभिनय करें।
सारा अली खान सैफ और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी हैं। उनका एक छोटा भाई इब्राहिम अली खान भी है जो जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान ने हाल ही में करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में कैमियो किया है। उनके कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं, जिनमें 'ऐ वतन मेरे वतन', 'मेट्रो... इन दिनो' और 'मर्डर मुबारक' शामिल हैं। सैफ अली खान आखिरी बार ऋतिक रोशन के साथ 'विक्रम वेधा' में नजर आए थे।


Click it and Unblock the Notifications