सारा ने लहंगा पहनने के बाद कान्स में माइक थामकर कहा कुछ ऐसा, हर तरफ हो रहे हैं सैफ की लाडली के चर्चे

Sara Ali Khan

Sara Ali Khan Cannes Speech: बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू कर लिया है। पहले ही दिन अपने रेड कार्पेट लुक से सारा अली खान ने अपने लुक से हर किसी को इंप्रेस कर लिया था। इसके बाद अब हसीना ने सिनेमा को लेकर ऐसी स्पीच दी है हर कोई उनका कायल दिखाई दे रहा है।

सारा अली खान का कान्स फिल्म फेस्टिवल के एक इवेंट से वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में स्टेज पर सारा माइक थामने सिनेमा पर बात करती और अपने विचार रखती दिखाई दे रही हैं। सारा अली खान कॉन्फिडेंस इस दौरान स्टेड पर बैठे सभी लोग एक टक सिर्फ उन्हें ही देख रहे हैं। सैफ-अमृता के साथ साथ पूरे भारत को सारा के इस अंदाज पर गर्व महसूस हो रहा है।

इसके साथ ही सारा अली खान ने सबसे पहले दिन तमाम वेस्टर्स लुक्स के बीच अबू जानी संदीप खोसला का भारी भरकम लहंगा पहने रेड कार्पेट पर सभी को इंप्रेस कर दिया था। हर तरफ सारा अली खान के ही चर्चे हो रहे हैं।

वहीं अब फिर से सारा का नया कान्स लुक सामने आया है। इस बार सारा फ्यूजन साड़ी में बला सी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। सारा ने अपने लुक को बीड्स नेकलेस के साथ पूरा किया है। पटौदी गर्ल अपना शाही रुतबा लेकर कान्स में सभी का दिल जीत रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X