..................... Sara ali khan cannes film festival debut Sara ali khan legs kareena kapoor khan for cannes debut - Hindi Filmibeat

सारा अली खान ने चटाई करीना कपूर को धूल, जो ना कर सकी सैफ की बेगम वो बेटी ने यूं कर दिखाया

Sara Ali Khan Cannes

Sara Ali Khan Cannes Debut: कान्स फिल्म फेस्टिवल की तैयारियां जोरों शोरो पर हैं। इस साल जहां ईशा गुप्ता, मानुषी छिल्लर, सनी लियोनी, अनुष्का शर्मा और विजय वर्मा डेब्यू करने वाले हैं तो वहीं एक और सेलिब्रेटी का नाम इस लिस्ट में जुड़ गया है। ये है सारा अली खान।

सारा अली खान भी इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करने जा रही हैं। इस मामले में सारा अली खान ने अपनी सौतेली नाम और डीवा करीना कपूर खान का पीछे छोड़ दिया है। दरअसल, करीना कपूर खान ने अभी तक कान्स में डेब्यू नहीं किया है।

सारा अली खान इस साल कान्स में डेब्यू करेंगी। इस साल कान्स में भारत से कई हस्तियां डेब्यू करेंगी। पहले यह पुष्टि की गई थी कि अनुष्का शर्मा कान्स में अपनी शुरुआत करेंगी और अब अतरंगी रे अभिनेत्री सारा अली खान इस साल 76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर चलने वाली हैं, ये भी कंफर्म हो चुका है।

कान्स के लिए सारा अली खान के शेड्यूल की पुष्टि होना अभी बाकी है, लेकिन अभिनेत्री प्रतिष्ठित फिल्म समारोह में रेड कार्पेट पर चलने को लेकर उत्साहित हैं। उनके अलावा, पहले यह बताया गया था कि अनुष्का हॉलीवुड अभिनेत्री केट विंसलेट के साथ सिनेमा में महिलाओं को सम्मानित करने के लिए एक पुरस्कार प्रदान करेंगी। यह कान्स में उनका डेब्यू होगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का के साथ एक्ट्रेस और 2017 की मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर भी 2023 में कान्स में डेब्यू करेंगी। ईशा गुप्ता ही नहीं, कान्स में भी अपनी शुरुआत करेंगी और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन के नेतृत्व वाली टीम का हिस्सा होंगी। उनके अलावा, ऐश्वर्या राय बच्चन, जो कान्स में एक दिग्गज रह चुकी हैं, अदिति राव हैदरी के साथ-साथ शिरकत करेंगी।

यह देखना दिलचस्प होगा कि सारा अपने आइकॉनिक 'नमस्ते' के साथ रेड कार्पेट पर किस तरह अपना कब्जा जमाने की योजना बनाती हैं। फिल्म फेस्टिवल फ्रांस में 16 मई से शुरू होगा और 27 मई, 2023 तक चलेगा।

काम के मोर्चे पर, अभिनेत्री को डिज़्नी + हॉटस्टार की फिल्म, गैसलाइट में देखा गया था और अगली बार ज़रा हटके ज़रा बचके में विक्की कौशल के साथ नज़र आएंगी। एक्ट्रेस ने केदारनाथ से डेब्यू किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X