Sara Ali Khan Video: जला पेट लेकर रैंप पर उतरीं सारा अली खान, भारी लहंगे में नहीं आने दी चेहरे पर शिकन तक

Sara Ali Khan

Sara Ali Khan Burnt Belly At LFW 2024: बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खा ने लैक्मे फैशन वीक में अपनी लेटेस्ट अपीयरेंस से हर किसी को हैरान कर दिया है। सारा अली खान ने जिस अंदाज में स्टाइलिश कपड़ों में अपने बदन पर पड़े जले के निशान दिखाए उसने हर किसी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया है।

दरअसल, हाल ही में सारा अली खान के पेट का कुछ हिस्सा जल गया था। इसके बाद हसीना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। वहीं अब सारा अली खान लैक्मे फैशन वीक में शिरकत करने के लिए पहुंची और इस दौरान सारा ने अपनी इस जली चोट के निशान को मेकअप या प्रोस्थेटिक से छिपाने के बजाया खुलकर फ्लॉन्ट किया जो कि काबिल-ए-तारीफ है।

बता दें कि सारा की चोट अभी तक ठीक नहीं हुई है। ऐसे में हसीना ने जिस तरह से इतने हैवी फैशन आउटफिट्स कैरी किए हैं हर तरफ उसी के चर्चे हो रहे हैं।

सारा अली खान ने भारतीय पहनावे के प्रति अपने प्यार के बारे में बात की और कहा है कि पब्लिक फिगर के रूप में फैशन स्तर पर संस्कृति को बढ़ावा देना एक अतिरिक्त जिम्मेदारी है। सारा एलएफडब्लू x एफडीसीआई के चौथे दिन डिजाइनर वरुण चक्किलम के लिए एक शानदार परिधान में रनवे पर चलीं।

सारा ने इंडियन कॉस्टयूम के प्रति अपनी रुचि के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने कहा, "भारतीय कपड़े पहनने के लिए अविश्वसनीय रूप से आरामदायक होते हैं। उनका वेस्टर्स वर्जन को-ऑर्ड सेट है और ऐसा लगता है कि दुनिया ने भी वास्तव में उस शैली को अपना लिया है।''

सारा ने कहा, "सार्वजनिक हस्तियों के तौर पर किसी भी चीज से ज्यादा, यह हमारा कर्तव्य है कि हम फैशन और कपड़ों के स्तर पर भी अपनी संस्कृति को बढ़ावा दें, ताकि बाकी सभी लोग प्रेरित और प्रभावित हो सकें।"

उन्होंने कहा, "मेरा मानना ​​है कि फैशन में कंफर्ट बेहद जरूरी है। जो चीज मुझे अच्छा महसूस कराती है वह यह है कि मैं क्या पहनूं। मैं चीजों को सरल रखना पसंद करती हूं और इसीलिए मुझे साधारण कुर्ता पहनना पसंद है।''

Read more about: sara ali khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X