बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप 'लव आज कल'- एक्ट्रेस सारा अली खान ने दिया रिएक्शन
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान स्टारर फिल्म लव आज कल दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पाई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही है। यह सारा अली खान के करियर की पहली फ्लॉप साबित हुई है। इससे पहले सारा केदारनाथ और सिंबा जैसी फिल्मों का हिस्सा रही हैं। जो बॉक्स ऑफिस सफल रही थीं। वहीं, लव आज कल के लिए सारा के अभिनय पर भी काफी टिप्पणी की गई।
फिल्म के फ्लॉप होने पर सारा अली खान ने प्रतिक्रिया दी है, और कहा कि- बतौर कलाकार मेरा काम फिल्म रिलीज से पहले तक ही होता है। मेरा काम है निर्देशक की बात ध्यान से सुनना और उनकी बात को कैमरे के जरीए दर्शकों तक पहुंचाना। इसके बाद सब दर्शकों और मीडिया के हाथों में होता है और वह आशा करती है कि वे उसे प्यार देते रहेंगे।

लव आज कल के बाद सारा अली खान डेविड धवन की फिल्म 'कूली नंबर वन' में दिखने वाली हैं, जिसमें उनके साथ होंगे वरुण धवन। वहीं, आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही 'अतरंगी रे' में भी सारा लॉक हो चुकी हैं, जिसमें उनके को-स्टार्स हैं अक्षय कुमार और धनुष। कोई शक नहीं कि इन फिल्मों को लेकर सारा बेहद उत्साहित हैं।
2018 में केदारनाथ और सिंबा जैसी फिल्मों से सारा ने दमदार एंट्री ली थी। लोगों ने उन्हें काम और ऑफ स्क्रीन उनके अंदाज को खूब पसंद किया था। लेकिन 2019 में जहां सारा की एक भी नहीं आई.. वहीं 2020 में आई लव आज कल फ्लॉप हो गई। देखना दिलचस्प होगा कि आने वाली फिल्मों के साथ सारा अली खान बॉलीवुड में कितनी सराहना बटोरती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











