सारा अली खान का बॉलीवुड डेब्यू..पहली बार में ही चौका!
सैफ अली खान की बेटी जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू कर सकती हैं। खबर है कि सारा रणवीर सिंह के अपोज़ट नज़र आएंगी।
बॉलीवुड के कई ऐसे सुपरस्टार हैं जिनके बच्चे अब बड़े हो गए हैं और लोग उनको बॉलीवड में देखने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इन्हीं में से एक नाम है सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान। सारा को भी लोग बॉलीवुड में देखने के लिए बेताब हैं। तो अब ऐसा लग रहा है कि लोगों का इंतज़ार कम होने वाला है।

जी हां..खबरों की मानें तो सारा जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि सारा ज़ोया अख्तर की फिल्म में नज़र आ सकती हैं। सुनने में ये भी आया है कि इस फिल्म में सारा के अपोज़िट होंगे रणवीर सिंह। लेकिन कन्फर्म तो अब भी नहीं है कि सारा वाकई में डेब्यू करेंगी भी या नहीं।
ALERT: 100, 200 नहीं.. 340 करोड़ में फिल्म बना रहे हैं ये डाइरेक्टर!
आपको बता दें कि सारा का बॉलीवुड डेब्यू हमेशा ही अधर में रह जाता है क्योंकि सारा की मां अमृता ऐसा नहीं चाहतीं। पिछले दिनों खबर आई थी कि सारा करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द इयर के सिक्वेल में नज़र आ सकती हैं, लेकिन अमृता ने ऐसा करने से मना कर दिया और सारा डेब्यू नहीं कर पाईं।


Click it and Unblock the Notifications