Sara Ali Khan bikini look: सारा अली खान ने बिकीनी लुक में शेयर की ऐसी तस्वीर, फैन्स ने किया ट्रोल और शर्मिंदा

Sara Ali Khan bikini look

Recommended Video

Sara Ali Khan Bikini पहनने पर बुरी तरह हुईं Troll, Netizens ने किए ऐसे- ऐसे Comments | FilmiBeat

Sara Ali Khan bikini look: सारा अली खान [Sara Ali Khan] अक्सर अपने फैन्स का दिल अपनी तस्वीरों के साथ जीत लेती हैं। लेकिन उनकी ताज़ा तस्वीर के कारण सारा अली खान को कभी ट्रोल किया जा रहा है तो कभी उन पर थू थू की जा रही है। सारा अली खान ने समंदर किनारे बिकीनी में अपनी एक तस्वीर शेयर की। साथ ही सारा अली खान इस तस्वीर में साईकिल की सवारी करती नज़र आ रही हैं।

बिकीनी के साथ सारा ने साथ में एक Robe भी पहना हुआ है जिसके बाद फैन्स लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। सारा की तस्वीर पर फैन्स कमेंट करते हुए लिख रहे हैं कि साईकिल की चेन में ये कपड़ा फंस जाएगा, संभल कर चलाएं। वहीं कुछ फैन्स एक बार फिर से उन्हें याद दिला रहे हैं कि कैसे वो मुस्लिम होने के नाम पर कलंक हैं और उन्हें अपने धर्म का कोई लिहाज़ नहीं है।

बिकीनी और समुंदर की शौकीन सारा

बिकीनी और समुंदर की शौकीन सारा

सारा अली खान का इंस्टाग्राम उनके फैन्स के लिए सौगात है क्योंकि सारा अपनी तस्वीरें शेयर करने में ज़रा भी नहीं हिचकिचातीं और फैन्स को अपडेट करती रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम से तीन चीज़ें साफ पता चलती हैं - पहली ये कि सारा अली खान को छुट्टियां बहुत पसंद हैं। दूसरी ये कि इन छुट्टियों में सारा को समुंदर का किनारा बहुत पसंद है और तीसरी ये कि समुंदर के किनारे सारा को रंग बिरंगी बिकीनी पहनना काफी पसंद है।

जितनी बिकीनी उतनी ट्रोल

जितनी बिकीनी उतनी ट्रोल

सारा अली खान जितनी बार बिकीनी में अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं उतनी बार उन्हें ट्रोल भी होना ही पड़ता है। हालांकि, सारा अली खान इन ट्रोल्स पर ज़्यादा ध्यान नहीं देती हैं। वहीं फैन्स इन बिकीनी तस्वीरों में सारा अली खान की फिटनेस के भी दिवाने हो जाते हैं। खासतौर से इसलिए कि सारा अली खान ने इतनी फिट बॉडी खुद पर काफी ज़्यादा मेहनत करने के बाद पाई है।

पहली वायरल Bikini Pic

पहली वायरल Bikini Pic

ये थी सारा अली खान की पहली वायरल Bikini Pic. इस तस्वीर में सारा अली खान के साथ दिखाई दे रहे हैं टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस से मशहूर हुए टीवी प्रोड्यूसर विकास गुप्ता। ये तस्वीर, सारा के इंडस्ट्री में डेब्यू करने से पहले ही वायरल हुई थी। विकास गुप्ता के साथ उनकी ये तस्वीर तब वायरल हुई थी जब उनका नाम आयुष शर्मा, करण देओल और टाईगर श्रॉफ के अपोज़िट डेब्यू के लिए चर्चा में था।

इब्राहिम के साथ बिकीनी Pic के लिए ट्रोल

इब्राहिम के साथ बिकीनी Pic के लिए ट्रोल

सारा अली खान जहां एक तरफ, बिकीनी पहनने के लिए ट्रोल हो जाती हैं और लोग उन्हें मुस्लिम धर्म के होने की तमीज़ सिखाने लगते हैं वहीं अपने भाई इब्राहिम अली खान के साथ ये Bikini Pic शेयर करने के लिए भी सारा अली खान को काफी ज़्यादा ट्रोल किया गया था। इब्राहिम, सारा के हॉलीडे पार्टनर हैं और सारा अली खान अक्सर इब्राहिम के साथ छुट्टियों पर मस्ती करती दिखाई दे जाती हैं।

दो संस्कृति का परफेक्ट मेल हैं सारा अली खान

दो संस्कृति का परफेक्ट मेल हैं सारा अली खान

सारा पूरब और पश्चिम का एकदम अनूठा संगम हैं। जब वो अपने Fashionista अवतार में आती हैं तो अच्छे अच्छों को पीछे छोड़ देती हैं। यानि कि जब सारा अली खान बिकीनी में अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं तो वो शानदार होती हैं। लेकिन इसके अलावा, सारा अली खान अक्सर भारतीय परिधानों में ही दिल जीत लेती हैं।

काम के बीच भी आराम

काम के बीच भी आराम

ये तस्वीर सारा अली खान की पिछली फिल्म गैसलाइट की शूटिंग के दौरान की है। सारा अली खान, गुजरात में विक्रांत मैसी के साथ पवन कृपलानी की फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। इस दौरान भी जब सारा अली खान को मौका मिला तो वो समुंदर के किनारे आराम फरमाने पहुंच गई थीं और काम के बीच छुट्टियां मनाती उनकी ये Bikini Pics काफी वायरल हुई थीं।

आने वाली फिल्में

आने वाली फिल्में

अगर आने वाली फिल्मों की बात करें तो सारा अली खान इस समय पवन कृपलानी की गैसलाईट, लक्ष्मण उतेकर की लुका छुपी 2 और धर्मा प्रोडक्शन्स की ऐ वतन मेरे वतन पर काम कर रही हैं। इसके अलावा उनका नाम आनंद एल राय की एक फिल्म नखरेवाली से भी जुड़ा है। सारा अली खान, विकी कौशल की फिल्म The Immortal Ashwatthama का भी हिस्सा थीं लेकिन काफी तैयारी करने के बाद सारा अली खान ने ये फिल्म छोड़ दी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X