कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 - सारा Vs अनन्या Vs जान्हवी, फाईनल हो गई हीरोइन
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन आजकल सबकी फेवरिट जोड़ी बने हुए हैं। एक तरफ दोनों ने लव आजकल 2 की शूटिंग पूरी कर ली है और अब खबर है कि भूल भुलैया 2 में जान्हवी कपूर और अनन्या पांडे को पछाड़ते हुए सारा अली खान ने बाज़ी मार ली है। और अब वो इस हॉरर कॉमेडी में कार्तिक आर्यन के साथ नज़र आएंगी। सारा और कार्तिक के अफेयर की खबरें आजकल तेज़ी पर हैं।
अब पता नहीं इस अफवाह के कारण सारा को ये फायदा मिला या फिर नहीं लेकिन फैन्स उनके साथ आने की खबर से काफी खुश हैं। उनकी पहली फिल्म लव आजकल 2 वैलेंटाईन डे 2020 पर रिलीज़ होगी।



Click it and Unblock the Notifications