शिवलिंग पर माथा टेकने पर बुरी तरह ट्रोल हुईं सारा अली खान, लोग बोले- 'मुस्लिम के नाम पर धब्बा'

sara ali khan

सारा अली खान को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर मंदिर दर्शन के लिए जाती रहती हैं। सारा अली खान भगवान भोलेनाथ की भक्त हैं। इस वक्त उनकी कुछ तस्वीरें फिर से सामने आई हैं जो कि शिवलिंग की हैं।

लेकिन जब जब सारा अली खान ऐसी तस्वीरें पोस्ट करती हैं वो काफी ट्रोल की जाती है। उन्होने इन तस्वीरों के साथ लिखा है, 'जय भोलेनाथ।' पहली तस्वीर की बात करें तो सारा अली खान हाथ जोड़कर बैठी हुई हैं। दूसरी तस्वीर में वो शिवलिंग पर माथा टेकती हुईं नजर आ रही हैं।

किसी तस्वीर में वो नंदी के पास हैं तो किसी में वो हाथ जोड़कर ध्यान करती हुई नजर आ रही हैं। सारा अली खान के लुक की बात करें तो उन्होने पीली रंग चादर लपेटी हुई थी और प्रिंटेट सलवार सूट पहना हुआ था। उनके माथे पर चंदन था।

जैसे ही पोस्ट सामने आया लोग उनको बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''मुस्लिम के नाम पर धब्बा हो तुम।'' एक ने लिखा, ''कुछ भी करो फ्लॉप मूवी ही बनेंगी।'' एक ने लिखा, ''क्या जवाब दोगे रोजे महशर में हमारे रब को।'' एक ने लिखा, ''शर्म करो अपने नाम पर तुम्हारा नाम सारा अली खान है। अल्लाह हू अकबर।'' इस तरह से लोग खरी खोटी सुना रहे हैं।

लोग कर रहे हैं सपोर्ट

हालांकि कई ऐसे लोग भी हैं जो कि सारा के समर्थन में आ गए हैँ। एक ने लिखा है, ''एक ही तो दिल है सारा जी कितनी बार जीतोगी।'' एक ने लिखा, ''सारा जी क्यू किसी के जले पे नमक छिड़क रहे हो #राममंदिर।''

एक ने लिखा, ''भगवान को मानने से बहुत सुकून मिलता है।'' इस तरह से लोग उनका समर्थन कर रहे हैं। सारा अली खान की तरफ से फिलहाल किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है। आप देखिए तस्वीरें...

Read more about: sara ali khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X