Sara Ali Khan: फिल्म रिलीज से पहले उज्जैन के महाकाल पहुंची सारा अली खान, भस्म आरती में हुई शामिल, photos वायरल

Sara Ali Khan in Ujjain: फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' की रिलीज से पहले विक्की कौशल और सारा अली खान अलग अलग मंदिरों में जाकर पूरा अर्चना करते दिख रहे हैं। लखनऊ में हनुमानजी की भक्ति करने के बाद, बॉलीवुड एक्ट्रेस बुधवार सुबह मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं।
सारा अली खान ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की और उन्होंने 'भस्म आरती' अनुष्ठान में भी भाग लिया, जो सुबह 4 से 5:30 बजे के बीच ब्रह्म मुहूर्त के दौरान किया जाता है।
महाकाल की भक्ति में लीन सारा अली खान
महाकाल से सारा अली खान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सारा अली खान ने गर्भ गृह में पहुंचकर बाबा महाकाल की पूजन अर्चना की, जिसके बाद वह नंदी हॉल में बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आईं।
एक घंटे तक किया ओम नमः शिवाय का जाप
भस्म आरती के बाद सारा अली खान कोटि तीर्थ कुंड पर भी पहुंचीं। जहां लगभग एक घंटे उन्होंने ओम नमः शिवाय का जाप करते हुए ध्यान लगाया। इसके अलावा वो महाकाल मंदिर में सुबह सात बजे होने वाली आरती में भी शामिल रही।
महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित संजय गुरु ने बताया कि, सारा अली खान बाबा महाकाल की भक्त हैं वह समय मिलते ही बाबा महाकाल के दर्शन करने आती रहती हैं।
हालांकि, सारा अली खान का वीडियो देखने के बाद जहां उनके फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, वहीं कुछ लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। कुछ लोगों को उनका मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करना बिल्कुल अच्छा नहीं लगा है। सोशल मीडिया पर लोग इस बात को लेकर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
आने वाली फिल्म की बात करें तो, विक्की कौशल- सारा अली खान स्टारर फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के निर्देशक हैं लक्ष्मण उतेकर, जबकि प्रोड्यूस कर रहे हैं दिनेश विजन।


Click it and Unblock the Notifications
