सिंदूरी-सिंदूरी हुई सारा अली खान, अब्बा सैफ अली खान और मम्मी अमृता सिंह के बिना उठाया ये कदम

Sara Ali Khan

Sara Ali Khan Kamakhya Devi Temple: बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान (Sara Ali Khan) अपनी मम्मी अमृता सिंह (Amrita Singh) और अब्बा सैफ अली खान (Saif Ali Khan) दोनों के ही धर्मों को बखूबी फॉलो करती हैं। सारा अली खान होली-दिवाली से लेकर ईद सभी कुछ सेलिब्रेट करती रहती हैं। इसके साथ ही सारा अली खान की भगवान में गहरी आस्था है और वो ज्योतिर्लिंगों से लेकर शक्तिपीठों के दर्शन करती रहती हैं।

कामाख्या देवी मंदिर में सारा अली खान

इस बार चैत्य नवरात्रि के मौके पर सारा अली खान ने मां कामाख्या देवी के दर्शन किए हैं। कामाख्या देवी के मंदिर से और ब्रह्मपुत्रा नदी के तट से सारा अली खान ने अपनी बेहद खूबसूरत तस्वीरें इंस्चाग्रम पर पोस्ट की हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

सारा अली खान का सिंपल लुक

सामने आई सारा अली खान की तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि वो इस दौरान सफेद चिकनकरी सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ ही मा कामाख्या के रज माथे पर लगाए सारा की खूबसूरती में चार चांद लग गए हैं। सारा की ये सिंदूरी तस्वीरें नेटिजंस को काफी पसंद आ रही हैं। फैंस सारा से उनकी इस यात्रा की और भी तस्वीरों की डिमांड कर रहे हैं।

मम्मी पापा के बिना किए दर्शन

तस्वीरों को देखने के बाद लग रहा है कि सारा अली खान इस यात्रा पर अकेले ही गई हैं। हालांकि फैंस उनकी मां और पापा सैफ को उनके साथ ही इस फ्रेम में काफी मिस कर रहे हैं।

सारा अली खान की फिल्में

इस बीच, वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह आखिरी बार वीर पहाड़िया और अक्षय कुमार के साथ स्काई फोर्स में देखी गई थीं। इसके बाद, सारा अनुराग बसु की 'मेट्रो... इन दिनों' में नजर आएंगी।

Read more about: sara ali khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X