सारा अली खान ने मांगी मदद, लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती इस मरीज की करें मदद!
सभी को पता है सोनू सूद इस समय एक के बाद एक कई लोगों की फिर से मदद कर रहे हैँ। कोरोना काल हो या फिर कुछ और वो हमेशा मदद के लिए सामने आते हैं। लेकिन इस समय अभिनेत्री सारा अली खान का एक पोस्ट सामने आया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है जिसमें उन्होने एक मरीज के लिए मदद मांगी है। सारा अली खान ने लिखा है कि ये मरीज लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती है।
सारा ने लिखा है.. 'इमरजेंसी, मरीज पीजीआई अस्पताल लखनऊ में भर्ती है। मरीज का नाम अदिति सिंह और वो 10 साल की हैं। उनको एसडीपी प्लेटलेट्स की जरूरत है और उनका ब्लड ग्रुप B+ है।

उनका कॉन्टैक्ट नंबर- 7004003746 है।' इसके साथ उन्होने सोनू सूद को टैग किया है। सारा अली खान का ये पोस्ट सामने आने के बाद तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल सारा अली खान ने ये पोस्ट सोनू सूद की इंस्टा स्टोरी से लिया था और मदद के करने के उद्देश्य से अपने इंस्टाग्राम पर साझा कर दिया था। इसके पहले भी कई बार वो सोनू सूद की पोस्ट साझा कर चुकी हैं और कुछ मदद भी की था।
सारा अली खान और सोनू सूद एक साथ फिल्म सिंबा में नजर आए थे। सारा अली खान फिलहाल कई शानदार फिल्मों को लेकर बिजी हैँ। फैंस उनकी फिल्मों की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications