..................... Atrangi re Actress Sara Ali Khan angry on her security guard for misbehave and pushed paparazzi Video - Hindi Filmibeat

सिक्योरिटी गार्ड ने मारा धक्का, सारा अली खान का भड़का गुस्सा, सबके सामने मांगी माफी VIDEO

बॅालीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान को कैमरे के सामने गुस्सा आ गया। मामला यहां तक पहुंच गया कि उन्होंने फटकार भी लगा दी। सारा अली खान की खूबी यह रही है कि अपने डेब्यू से पहले वह हर समय खबरों में छाई रहती थीं। कैमरे के साथ उनका पैपराजी से पुराना रिश्ता है। इसी रिश्ते को उन्होंने बरकरार कर रखा है।

जहां वह कैमरे को देखने के बाद सामने सिर झुका कर नमस्ते करते हुए दिखाई दे पड़ती है। जब ऐसे ही एक पैपराजी के साथ सारा अली खान के स्टाफ ने गलत तरीका अपनाया तो एक्ट्रेस को गुस्सा आ गया। ऐसे में सारा अली खान के कहने पर पपाराजी से माफी मांगनी पड़ी। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के इस रवैये की काफी तारीफ की जा रही है।

Sara Ali Khan

इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। चलिए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला। हुआ यूं कि सोमवार को सारा अली खान अपनी आगामी फिल्म अतरंगी रे के पहले सांग चका चक के लांच के लिए पहुंची। इस सांग के इवेंट पर सारा अली खान काफी मस्ती भरे मूड में नजर आ रही थीं। जब सारा इवेंट खत्म हो गया तो सारा अली खान अपनी कार के पास जाती हुई दिखाई देती हैं।

सारा अली खान ने लगाई फटकार

सारा अली खान ने लगाई फटकार

इसके बाद सारा अली खान वहां पर मौजूद मीडिया से पूछती हैं कि किधर है, किधर है, जिसको गिराया है। वहां मौजूद लोग सारा अली खान को बताने जाते हैं तभी वह कहती हैं कि जिसको गिराया वो चले गए। इसके बाद सारा अली खान तुरंत पलटती हैं और अपने सिक्योरिटी गार्ड को समझाते हुए कहती हैं कि आप प्लीज किसी को धक्का मत दो। प्लीज ऐसा मत करो। इसके बाद सारा अली खान इस पूरे मामले को लेकर अपनी गार्ड की तरफ से सभी से माफी मांगती हैं।

अतरंगी रे में सारा अली खान

अतरंगी रे में सारा अली खान

सारा अली खान ने जिस तरह इस पूरे मामले की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली उससे उनकी काफी तारीफ की जा रही है। वैसे आपको बता दें कि सारा अली खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म अतरंगी रे को लेकर चर्चा में हैं। धनुष और अक्षय कुमार के साथ सारा अली खान इस फिल्म में कॉमेडी, रोमांस के साथ फिल्म का सबसे अहम हिस्सा हैं।

सारा अली खान की फिल्में

सारा अली खान की फिल्में

सारा अली खान की अतरंगी रे के ट्रेलर की काफी तारीफ भी की जा रही है। अतरंगी रे का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। अतरंगी रे 24 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। सारा अली खान फिल्म के साथ अपने स्टाइल और ग्लैमर के कारण भी चर्चा में रहती हैं। अतरंगी रे सारा अली खान के करियर की बड़ी फिल्म मानी जा रही है।

Instant Bollywood ने यह वीडियो अपलोड किया है, जो वायरल हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X