सेल्फी लेने के लिए फैन ने हटाया मास्क तो भड़कीं सारा अली खान- ये तुम क्या कर रहे हो, देखिए VIDEO
कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच कई स्टार्स अपने निजी और प्रोफेशनल काम के कारण यात्रा कर रहे हैं। इस फेहरिस्त में सारा अली खान का भी नाम शामिल है। सारा अली खान हमेशा से ही अपने फैंस और मीडिया के सामने काफी सहज होती हैं। लेकिन कोरोना के इस कहर के बीच सावधानी रखना सभी के लिए जरूरी है।
लेकिन हाल ही में एयरपोर्ट पर अपने फैन की एक हरकत पर सारा अली खान बुरी तरह भड़क गईं। सारा अली खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जहां पर फैन के मास्क निकालकर कर सेल्फी लेने पर सारा अली खान का गुस्सा भड़क गया। सारा अली खान का जो वीडियो वायरल हो रहा है।

उसमें वह ब्लू आउटफिट में नजर आ रही हैं। बेसमेंट में खड़ी गाड़ी की तरफ बढ़ रही सारा जब अपने फैन को सेल्फी लेने की कोशिश में मास्क हटाते देखती हैं तो वह हाथ जोड़कर उससे कहती हैं कि क्या कर रहे हो?


Click it and Unblock the Notifications











