Sara Vicky- कुल्हड़ पिज्जा और आलू ट्विस्टर, फिल्म प्रमोशन के बीच सारा अली खान और विकी की मस्ती!

सारा अली खान और विकी कौशल लगातार अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं और कुछ ऐसा सामने आता रहता है तो कि वायरल हो जाता है। जरा हटके जरा बचके में दोनों ने कमाल का काम किया है और प्रमोशन करने के लिए वो किसी तरह का मौका नहीं छोड़ रहे हैं।
इस वक्त दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों सितारे स्ट्रीट फूड का मजा ले रहे हैं। जी हां, इस दौरान वीडियो में सारा अली खान ने हाथ में कुल्हड़ पिज्जा लिया हुआ था तो वहीं विकी कौशल ने आलू ट्विस्टर पकड़ा हुआ था।
दोनों ने इस फूड का जमकर आनंद लिया और लोगों के साथ इसको साझा किया। इस दौरान हमेशा की तरह सारा अली खान अपने दर्शकों से बात भी करती नजर आईं थीं। सारा अली खान को इसके पहले आईपीएल के फाइनल में देखा गया था। इसके अलावा वो उज्जैन महाकाल के मंदिर पहुंची थीं।
ट्रोल किया गया था
हालांकि मंदिर से तस्वीरें सामने आने के बाद उनको ट्रोल किया गया था। कुछ लोगों को उनका मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करना बिल्कुल अच्छा नहीं लगा है। सोशल मीडिया पर लोग इस बात को लेकर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। आने वाली फिल्म की बात करें तो, विकी कौशल- सारा अली खान स्टारर फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
लक्ष्मण उतेकर की फिल्म
फिल्म के निर्देशक हैं लक्ष्मण उतेकर, जबकि प्रोड्यूस कर रहे हैं दिनेश विजन। हालांकि ये फिल्म रिलीज होकर किस तरह का बिजनेस करती है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन जिस तरह से सारा और विकी ने फिल्म को प्रमोट किया है इसका असर जरूर बॉक्स ऑफिस पर पड़ने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications