सारा अली खान और विकी कौशल की अश्वत्थामा - अप्रैल से शुरू होगी भारी ट्रेनिंग
सारा अली खान और विकी कौशल की पीरियड ड्रामा द इम्मॉरटल अश्वत्थामा की शूटिंग जून से शुरू होने जा रही है। आदित्य धर की इस फिल्म के लिए विकी कौशल पहले से ही अपनी तैयारी शुरू कर चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ, अप्रैल से सारा अली खान भी फिल्म की तैयारी में जुट जाएंगी। जून से फिल्म की शूटिंग शुरू होने जा रही हैं।
Recommended Video

खबरों की मानें तो फिल्म में सारा अली खान इंटेंस एक्शन सीन करती दिखेंगी। इसके लिए वो MMA और मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ले रही हैं। इतना ही नहीं इस रोल के लिए सारा अली खान घुड़सवारी करना भी सीखेंगी।
गौरतलब है कि हाल ही में सारा अली खान, सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड ड्रग्स केस और सुशांत के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी विवादों में थीं। लेकिन सारे विवादों से इतर, सारा अपने परिवार के साथ वक्त बिताती दिखीं।
और अब सारा अली खान काम पर लौट चुकी हैं। उनकी नाम फिलहाल कई प्रोजेक्ट्स के साथ जोड़ा जा रहा है लेकिन फाईनल कोई नहीं हुआ है।

केदारनाथ से डेब्यू
सारा अली खान ने अपने करियर की शुरूआत सुशांत सिंह राजपूत के साथ केदारनाथ से की थी। फिल्म को अभिषेक कपूर ने डायरेक्ट किया था और फिल्म में सारा को काफी अटेंशन दिया गया।

सुशांत ने दिया साथ
फिल्म में सारा अली खान का साथ दिया था सुशांत सिंह राजपूत ने। सुशांत केस के दौरान, सुशांत के दोस्त सैमुअल हॉपकिन्स ने कंफर्म किया कि केदारनाथ के दौरान सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

खूब हुई आलोचना
सैमुअल ने ये भी कहा है कि सोनचिड़िया के फ्लॉप होने के बाद सारा ने सुशांत से ब्रेकअप कर लिया। हालांकि वो नहीं जानते कि ये सारा ने किसी के दबाव में किया या नहीं। इस बात के खुलासे के बाद सारा अली खान को लगातार सोशल मीडिया पर अटैक किया गया।

रोहित शेट्टी की वजह से ट्रोल
सारा अली खान को अपनी दूसरी फिल्म सिंबा के लिए भी ट्रोल किया जा रहा है। एक वीडियो क्लिप वायरल हुई जहां रोहित शेट्टी ये बताते दिख रहे हैं कि सारा अली खान ने सिंबा में रोल पाने के लिए कितना स्ट्रगल किया है। सारा लगातार, रोहित को कॉल करती थीं और रोल मांगती थी। इसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया।

अटका हुआ था डेब्यू
सैफ अली खान भी बता चुके हैं कि सारा अली खान का केदारनाथ़डेब्यू लगभग डिब्बाबंद हो चुका था। इसके बाद सैफ अली खान ने सारा से पूछा कि अगर वो उनकी फिल्म जवानी जानेमन से डेब्यू करना चाहेंगी। वो सारा के डेब्यू के लिए काफी परेशान थे।

एक महीने में दो सफल फिल्में
लेकिन सारा अली खान अपने डेब्यू के साथ ही छा गईं। डेब्यू से पहले वो कॉफी विद करण में अपने पिता सैफ अली खान के साथ नज़र आईं। इसके बाद 2018 में दिसंबर के महीने में सारा ने दो सफल फिल्में दीं - केदारनाथ और सिंबा। इसके बाद वो लव आजकल में दिखाई दीं लेकिन कार्तिक आर्यन के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों ने ज़्यादा पसंद नहीं की।

कुली नं. 1 रीमेक
सारा अली खान की आखिरी बार दिखाई दी हैं वरूण धवन के साथ कुली नं. 1 रीमेक में। फिल्म अमेज़ॉन प्राइम पर रिलीज़ हुई और इसे काफी ट्रोल किया गया। फिल्म को IMDb पर काफी कम रेटिंग भी दी गई।

अतरंगी रे
लॉकडाउन से पहले सारा अली खान आनंद एल राय की अतरंगी रे की शूटिंग शुरू कर चुकी थीं। फिल्म में सारा अली खान धनुष और अक्षय कुमार के अपोज़िट नज़र आएंगी।

उड़ी अफवाहें
खबर है कि सारा अली खान हीरोपंती 2 में टाईगर श्रॉफ के साथ एक्शन करती भी नज़र आ सकती हैं। साजिद नाडियाडवाला काफी समय से उनके साथ काम करना चाह रहे हैं। इसके बाद उनका नाम बागी 4 से जुड़ा।

डेब्यू से बन रही है जोड़ी
सारा अली खान और टाईगर श्रॉफ की जोड़ी, स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के ज़माने से बन रही है। लेकिन अब तक दोनों साथ नहीं आ पाए हैं। वैसे दोनों के माता पिता जैकी श्रॉफ और अमृता सिंह एक साथ स्क्रीन पर रोमांस कर चुके हैं।

विकी कौशल और सारा अली खान
अश्वत्थामा के लिए विकी कौशल और सारा अली खान की जोड़ी पर हर किसी की नज़रें हैं। जहां उड़ी के बाद विकी कौशल की आदित्य धर के साथ पहली भारी भरकम बजट वाली फिल्म करने वाले हैं वहीं सारा के लिए ये पहला पीरियड किरदार होगा।


Click it and Unblock the Notifications
