सेट से वायरल हुए Sara Ali Khan और Vicky Kaushal के लुक, लक्ष्मण उतेकर की धमाकेदार फिल्म!

विकी कौशल और सारा अली खान एक फिल्म में काफी जल्दी नजर आने वाले हैं और इसको लेकर एक पक्का सुबूत सोशल मीडिया पर सामने आया है। जी हां, सारा अली खान काफी समय से एक फिल्म को लेकर बिजी हैं और सोशल मीडिया पर अपने अकेले की तस्वीर साझा करती रहतीं हैं। लेकिन अब उनकी तस्वीर फिल्म के सेट से वायरल हो रही है, इस तस्वीर में वो विकी के साथ दिख रहीं हैं।
दरअसल ये निर्देशक लक्ष्मण उतेकर की अगली फिल्म है जिसके सेट से दोनों कलाकारों की ये तस्वीरें सामने आईं हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में सारा अली खान को खूबसूरत साड़ी पहने देखा जा सकता है,
जबकि विकी कौशल को बाइक चलाते हुए देखा जा सकता है। अगर हम ध्यान से देखें तो सारा को मंगलसूत्र और चूड़ियां पहने हुए भी देख सकते हैं।

टाइटल का ऐलान नहीं हुआ है
गौरतलब है कि अभी तक इस फिल्म के टाइटल का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन आने वाले समय में इसको लेकर अपडेट सामने आ सकती है। सारा अली खान और विकी कौशल की तरफ से भी इसको लेकर किसीस तरह का खुलासा नहीं हुआ है।

दमदार कहानी होगी
विकी कौशल के साथ पहली बार सारा अली खान स्क्रीन साझा करने वाली हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि ये दमदार कहानी होगी।

वर्कफ्रंट
विकी और सारा अच्छे कलाकार हैं और अपनी अपनी फिल्मों से उन्होने अभी तक सबका दिल जीता है। वर्कफ्रंट पर सारा अली खान एक फिल्म को लेकर खबरों का हिस्सा हैं जिसका नाम गैसलाइट होने वाला है।

फैंस रिलीज का इंतजार कर रहे हैं
इस फिल्म में उन्होने दमदार अभिनय किया है और फैंस रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा बात करें विकी कौशल की तो वो इस वक्त इस फिल्म के अलावा गोविंदा नाम मेरा में नजर आएंगे।

कॉमेडी फिल्म
ये एक कॉमेडी फिल्म साबित होने वाली है। इस फिल्म की ऐलान भी काफी पहले हुआ था और तब से लगातार शूटिंग जारी है।


Click it and Unblock the Notifications