CSK के जीतते ही सारा और विकी ने किया कुछ ऐसा, लोग कर रहे हैं बुरी तरह से ट्रोल!

विकी कौशल और सारा अली खान इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन को लेकर बिजी हैं और किसी तरह का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। यही कारण है कि वो बीते दिन इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल पर पहुंचे और मैच का आनंद लिया।
हालांकि इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि सारा अली खान और विकी कौशल को ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल इस बार का फाइनल चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता है और जैसे ही वो जीतती है वीडियो में सारा और विकी झूमते हुए नजर आ रहे हैं और उछलकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं।
हालांकि लोगों का कहना है कि शुरु मैच से ही दोनों गुजरात टाइटंस को सपोर्ट कर रहे हैँ। इसी को लेकर वो ट्रोल किए जा रहे हैं और लोगों का कहना है कि दोनों ओवर एक्टिंग कर रहे हैं। जी हां, एक ने लिखा है,
Recommended Video
''बॉलीवुड और उनकी ओवर एक्टिंग की आदत कभी नहीं जाएगी.... हर जगह कर देते हैं ये लोग लेकिन सीएसके को ढेर सारा प्यार।'' एक ने लिखा, ''वही लोग हैं जो गुजरात टाइटन्स की जय-जयकार कर रहे थे...एक दम से वक्त बदल दिया जज्बात बदल दी जिंदगी बदल दी... फिल्म प्रमोशन का चक्कर बाबू भैया।''
एक ने लिखा, ''यहां भी ओवरएक्टिंग।'' जबकि एक का कहना था, ''फिल्म प्रमोशन के लिए कुछ भी।'' एक ने लिखा, ''जिधर देखो प्रमोशन करने आ जाते हैं... सस्ते प्रमोशन ट्रिक्स।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं और लोग दोनों को ट्रोल कर रहे हैं।
हालांकि विकी कौशल और सारा अली खान ने इसपर किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है। सारा अली खान को इसलिए भी ट्रोल किया जा रहा है कि उनका नाम अक्सर शुभमन गिल के साथ जुड़ता है लेकिन वो गुजरात में हैं।


Click it and Unblock the Notifications