..................... एक ही होटल में स्पॉट हुईं Sara Ali Khan और Shubman Gill? Sara Ali Khan and Shubhman Gill were spotted in the same hotel, video from the flight also viral! - Hindi Filmibeat

एक ही होटल में स्पॉट हुईं Sara Ali Khan और Shubman Gill? फ्लाइट से भी वीडियो हुआ वायरल!

sara ali khan

क्रिकेटर्स और बॉलीवुड स्टार्स के रिश्ते कैसे रहे हैं वो किसी से छिपा नहीं रहा है। बता दें कि इस वक्त अभिनेत्री सारा अली खान और क्रिकेटर शुभमन गिल का नाम काफी चर्चा में चल रहा है और ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। सारा अली खान अपनी फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों का हिस्सा रहती हैं। इस वक्त जो तस्वीरें सामने आ रही हैं उनमें दावा किया जा रहा है कि सारा अली खान और शुभमन गिल एक ही होटल से बाहर निकलते नजर आए हैं।

उनको मीडिया ने अपने कैमरे में कैद किया है। इससे पहले दोनों को मुंबई के बैस्टियन के एक रेस्टोरेंट में साथ में डिनर करते हुए देखा गया था। इस तस्वीर को कई बॉलीवुड फैन पेज ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

होटल के बाद इन दोनों का एक वीडियो सीधे फ्लाइट से वायरल हुआ है जो कि दो दिन पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था। इस वीडियो को किसी फैन ने साझा किया है।

दोनों का डिनर डेट के बाद एक ही होटल में स्पॉट होने से इतना तय माना जा रहा है कि इनके बीच कुछ तो चल रहा है। हालांकि सारा अली खान और शुभमन गिल की तरफ से किसी तरह का कोई बयान इसको लेकर सामने नहीं आया है।

बस फैंस ऐसे सवाल पूछ रहे हैं कि उनको किसी तरह का अपडेट कब मिलेगा। वर्कफ्रंट पर सारा अली खान अपनी कई शानदार फिल्मों को लेकर बिजी हैं, जबकि शुभमन गिल इस वक्त साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे खेल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X