भूल भुलैया 2 - कार्तिक आर्यन की फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर और सारा अली खान को मिला ऑफर
कार्तिक आर्यन के भूलभुलैया सीक्वल में कंफर्म होते ही फिल्म के लिए हीरोइन की तलाश शुरू हो गई थी। अनीस बज़्मी सबसे पहले फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर को लेना चाहते थे। लेकिन श्रद्धा कपूर बागी 3 और स्ट्रीट डांसर 3D में व्यस्त हैं और उनके पास डेट्स नहीं हैं।
इसके बाद ये ऑफर पहुंचा सारा अली खान के पास। वैसे भी सारा और कार्तिक की जोड़ी फैन्स के बीच सुपरहिट है। लेकिन सारा अली खान भी फिलहाल वरूण धवन के साथ कुली नं.1 रीमेक में व्यस्त हैं।

इसलिए फिलहाल फिल्म की हीरोइन की खोज पर ब्रेक लग गया है। फिल्म की टीम फिल्म के लिए कोई युवा चेहरा तलाश कर रही है और देखना है कि ये खोज किस युवा एक्ट्रेस पर जाकर रूकती है।
श्रद्धा कपूर और सारा अली खान, दोनों ने ही इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया है और अब फिल्म के लिए एक युवा हीरोइन ढूंढी जा रही है। कार्तिक आर्यन इससे पहले कृति सैनन और नुसरत भरूच के साथ काम कर चुके हैं।
जानिए बॉलीवुड में यंग स्टार्स की आने वाली कुछ फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications











