सारा अली खान और कार्तिक आर्यन एक साथ लंदन में बिता रहे हैं समय? इस गलती से पकड़ गई चोरी!

साल 2022 हम सभी को छोडकर जा चुका है और अब 2023 से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। इस साल कौन से बॉलीवुड सितारों के अफेयर्स को लेकर होती है ये तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन इस वक्त कार्तिक आर्यन और सारा अली खान को लेकर चर्चा है। इस वक्त कुछ ऐसा सामने आया है जो कि सभी को चौकाने के लिए काफी है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस बार दोनों ने एक साथ नए साल का जश्न मनाया है।
बता दें कि इस न्यू ईयर पर इन दोनों ने जो तस्वीरें साझा कीं जो एक ही स्थान पर क्लिक की गईं और लगभग एक ही समय में इंस्टाग्राम पर साझा की गईं। सारा ने रविवार को कांच से बने क्रिसमस ट्री के अंदर खड़े होकर अपनी एक तस्वीर साझा की।
साल के आखिरी दिन भी नहीं मानी Ananya Pandey, बिकिनी में पोस्ट कर दीं इतनी बोल्ड तस्वीरें
वह एक नीले रंग की क्रॉप टॉप और रंगीन जेगिंग्स और जूतों में थी। इसके साथ उन्होने नए साल की बधाई दी। लगभग उसी समय, कार्तिक ने एक रेस्तरां में किसी के साथ चाय पीते हुए एक तस्वीर साझा की। उन्होंने इसे कैप्शन दिया,
"केवल मेरे लिए काली चाय।" उन्होंने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर क्लेरिज को लोकेशन के तौर पर टैग किया। बस फिर क्या था, दोनों को लेकर बातें होने लगीं हैं और लोगों का कहना है कि वो फिर से एक साथ नजर आने वाले हैँ। बता दें कि कुछ समय पहले सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के नाम एक दूसरे से जुड़े थे लेकिन कुछ समय के बाद सब कुछ अलग हो गया था।
अब फिर से दोनों एक साथ नजर आने वाले हैं या नहीं ये तो आने वाला समय ही बताएगा। वर्कफ्रंट पर दोनों सितारे अपनी अपनी फिल्मों को लेकर बिजी हैं और ये साल इनके लिए शानदार होगा। कार्तिक आर्यन ने भूल भुलैया 2 जैसी सुपरहिट फिल्म 2022 में दी थी।


Click it and Unblock the Notifications












