प्रपोज डे पर Sara और Kartik की तस्वीर आई सामने, सोशल मीडिया पर लोग कर रहे हैं ऐसी बातें!

sara ali khan, kartik aaryan

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन का नाम कुछ समय पहले सामने आया था और ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों डेट कर रहे हैं। इसके बाद दोनों की फिल्म आई जो कि बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। हालांकि अब एक बार फिर से काफी समय के बाद दोनों को लेकर चर्चा है। दरअसल वेलेंटाइन वीक शुरु हो चुका है और इस दौरान प्रपोज डे के मौके पर दोनों के स्पॉट किया गया है।

जैसे ही दोनों की तस्वीरें एक साथ सामने आईं लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं और उनका कहना है कि क्या ये दोनो फिर से साथ आ गए हैं। यूजर्स सोशल मीडिया पर ऐसे ऐसे कमेंट्स कर रहे हैं जो कि वेलेंटाइन्स डे से भी रिलेटेड हैं।

एक यूजर ने लिखा है.. ''sartik जादुई है, अगर वे एक साथ वापस आ जाते हैं तो कोई दूसरी जोड़ी उनका मुकाबला नहीं कर सकती है।'' इसके अलावा एक ने लिखा है, ''अगर प्यार है तो आप निश्चित रूप से एक-दूसरे के पास वापस आने का रास्ता खोज लेंगे और उन्होंने इसे साबित कर दिया।''

जबकि एक का कहना है कि, ऐसा महसूस हो रहा है कि कुछ भी नहीं बदला है, 'पूरी तरह से उनका पुराना वाइब महसूस हो रहा है। आँख से कॉंटैक्ट।' हालांकि इन कमेंट्स पर सारा या कार्तिक किसी का भी कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

अब दोनों फिर से साथ आ गए हैं या नहीं इसको लेकर किसी तरह का कोई खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है। देखना होगा कि आने वाले समय में दोनों की फिल्में एक साथ आती हैं या नहीं?

लव आजकल 2

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन ने लव आजकल 2 एक साथ की थी और फिल्म काफी बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी। फिलहाल दोनों अपने अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं। कार्तिक काफी जल्दी शहजादा के साथ धमाका करेंगे।

Read more about: sara ali khan kartik aaryan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X