पूरी हुई सारा अली खान की विश- कार्तिक आर्यन के साथ इम्तियाज अली की फिल्म में करेंगी रोमांस
Recommended Video

काफी समय से खबरें आ रहीं थीं एक्ट्रेस सारा अली खान कार्तिक आर्यन को काफी ज्यादा पसंद करती हैं और वो उनके क्रश भी हैं। इसके अलावा उन्होने ये तक कह दिया था कि वो उनको डेट करना चाहती हैं। एक इंटरव्युव के दौरान उन्होने ये भी इच्छा जताई थी कि वो कार्तिक के साथ फिल्म करना चाहती हैं। खैर अब सारा अली खान की मनोकामना पूरी हो चुकी है और दोनो की जोड़ी शानदार निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म में बन गई है।
हाल ही में करीना कपूर खान ने भी इस बात पर मुहर लगाई थी कि दोनो साथ में एक फिल्म करना जा रहें हैं। ऐसी खबरें आ रहीं हैं कि इम्तियाज ने अपनी इस अपकमिंग मूवी के लिए सारा को उनकी फिल्म 'केदारनाथ' की सफलता के बाद ही चुन लिया था।

इसके बाद फिल्म 'सिंबा' की जबरदस्त सक्सेस से सारा के नाम पर मुहर लग गई थी। इसके अलावा कार्तिक आर्यन को भी लगातार फिल्मों में सफलता ही मिल रही है और वो बेहतरीन ऐक्टिंग के चलते वह इम्तियाज की पसंद बन गए।
अब इम्तियाज की इस रोमांटिक फिल्म में सारा अली खान और कार्तिक आर्यन दोनों ही लीड रोल में नजर आएंगे। अब इस फिल्म को लेकर कितना इंतजार करना पड़ता है ये तो समय ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications











