सारा अली खान और जान्हवी कपूर की मज़ेदार टक्कर, खोला एक राज़, हंसते हंसते हो जाएंगे लोटपोट
सारा अली खान और जान्हवी कपूर के बीच लगातार सोशल मीडिया पर टक्कर चलती रहती है। दोनों की तस्वीरों को एक साथ लगाकर तरह तरह के सवाल पूछे जाते हैं। अब सारा और जान्हवी ने राज़ खोलते हुए बताया कि वो खुद भी ये तस्वीरें देखती हैं। सारा ने बताया कि आखिरी तस्वीर जो उन्होंने देखी उसमें, वो और जान्हवी साड़ी में है और पूछा गया है कि साड़ी में कौन ज़्यादा अच्छा लगता है।
इस पर हामी भरते हुए जान्हवी ने कहा कि हां मैंने भी वो तस्वीर देखी है। दोनों ने बताया कि लोग उन दोनों की तसवीरों के बड़े मज़ेदार कोलाज बनाते हैं। सारा ने चुटकी लेते हुए कहा कि एक बार तो जान्हवी ने एक इवेंट के दौरान एक फोटोग्राफर को कहा कि रूको, हम दोनों साथ में फोटो दे देते हैं, तुम लोगों को कोलाज नहीं बनाना पड़ेगा।

वहीं सारा ने मज़ाक मज़ाक में ये भी माना कि वो खुद भी सोचती हैं कि अब हर इवेंट में जान्हवी के साथ ही जाएं और जान्हवी के साथ ही फोटो खिंचवाएं। लोगों की मेहनत बचेगी। गौरतलब है कि जान्हवी कपूर ने इस साल, शाहिद कपूर के भाई इशान खट्टर के साथ मराठी फिल्म सैराट के हिंदी रीमेक धड़क से डेब्यू किया।
वहीं सारा अली खान बैक टू बैक दो फिल्मों में दिखाई दीं। दिसंबर की शुरूआत उन्होंने केदारनाथ के साथ की वहीं दिसंबर का अंत हुआ सिंबा के साथ। आए दिन,दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल रहती हैं।
वैसे उनके अलावा, कुछ और स्टार किड्स हैं जिनकी तस्वीरें हमेशा वायरल रहती हैं -


Click it and Unblock the Notifications