सारा अली खान के साथ रांझणा स्टार धनुष की तस्वीर आई सामने, अतरंगी रे के सेट पर मनाया क्रिसमस!
सुपरस्टार अक्षय कुमार, सारा अली खान और साउथ के स्टार धनुष साथ में एक फिल्म में नजर आने वाले हैं जिसका नाम है अतरंगी रे। इस फिल्म की शूटिंग इस समय काफी तेजी से चल रही है और लोग इसको लेकर इंतजार में हैं। आए दिन फिल्म से किसी ना किसी तरह की तस्वीरें सामने आती रहती हैं जोकि सोशल मी़डिया पर वायरल हो जाती हैं। इस समय भी एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है।
बता दें कि 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर इस फिल्म की टीम ने सेलिब्रेट किया था। इस तस्वीर में सारा अली खान और धनुष एक साथ नजर आ रहे हैं। इन दोनों ने सैंटा का कैप भी लगाया है और उनके साथ फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय नजर आ रहे हैं।

धनुष और सारा पहली बार इस तरह से साथ नजर आए थे और फिल्म के सेट पर काफी खुश दिख रहे हैँ। सारा अली खान और रांझणा स्टार धनुष काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं उनकी फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा शानदार है।
हाल ही में सारा अली खान की फिल्म कुली नंबर 1 रिलीज हुई है जिसमें उनको काफी पसंद किया जा रहा है और उनके अभिनय की तारीफ हो रही है। लोगों का मानना है कि इस फिल्म में वो शानदार रहीं हैं।
बात करें अतरंगी रे की तो इसकी शूटिंग चल रही है और हाल ही में पूरी टीम ताजमहल पर शूट के लिए पहुंची थी। यहां से उनकी काफी तस्वीरें सामने आई हैं।


Click it and Unblock the Notifications