मशहूर मॉडल संग राजस्थान घूम रहीं Sara Ali Khan? तस्वीरें वायरल होते ही फैन्स को मिला बड़ा हिंट

Sara Ali Khan Linkup Rumours: सारा अली खान बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि पटौदी खानदान की शहजादी भी है। वैसे तो अक्सर कई सारे एक्टर्स के साथ में उनका नाम जोड़ा जा चुका है। लेकिन अब खबर आ रही है कि मॉडल अर्जुन प्रताप बाजवा के साथ में वह राजस्थान ट्रिप पर गई है। साथ ही इस खबर से दोनों की लिंक अप की खबरें भी तेज हो गई है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सारा अली खान ने सनसेट एंजॉय करते हुए तस्वीर को शेयर किया है और इसी के साथ में वह होटल के स्टाफ के साथ पोज़ देते हुए भी नजर आई। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की खबर के अनुसार आपको बता दें कि सारा अली खान और अर्जुन प्रताप बाजवा दोनों ही एक ही लोकेशन पर है। इसी के चलते दोनों की लिंक अप की खबरें तेज हो गई है।
इससे पहले भी सारा अली खान और अर्जुन की अक्टूबर में अफेयर की खबर सामने आई थी। दोनों को साथ में केदारनाथ यात्रा पर भी देखा गया था। जहां से दोनों ने तस्वीरों को अलग-अलग तरीके से शेयर किया। लेकिन अगर हम अर्जुन की बात करते हैं तो वह मशहूर मॉडल MMA फाइटर और बॉलीवुड इनसाइडर है। अक्षय कुमार की फिल्म 'सिंह इज किंग' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम कर चुके हैं।
हालांकि अगर हम सारा अली खान के वर्क फ्रेंड की बात करें तो आपको बता दें कि वह फिल्म 'स्काई फोर्स' में अब जल्दी ही अच्छी जाने वाली है। एक बार फिर से वह फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आएंगी। बता दे कि उन्होंने 'केदारनाथ' फिल्म से डेब्यू किया था और फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट नजर आई थी।


Click it and Unblock the Notifications