सारा- अनन्या के वर्कआउट वीडियो ने बढ़ाया तापमान, लोग बोले- 'ये किस तरह की एक्सरसाइज है'

Sara- Ananya Workout Video- सारा अली खान और अनन्या पांडे को आपने ज्यादातर साथ में नहीं देखा होगा। लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है जो कि खबरों का हिस्सा है। इस वक्त सीधे जिम से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आप इन दोनों हसीनाओं को वर्कआउट करते हुए देख सकते हैं।
इस वीडियो में दोनों काफी हॉट लग रही हैं और जिस तरह से वो एक्सरसाइज कर रही हैं किसी की नजर नहीं हट सकती है। इस वीडियो सेलेब फिटनेस ट्रेनर नम्रता पुरोहित ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है।
इस दौरान आप देखेंगे कि दोनों वर्काआउट के साथ साथ जमकर मस्ती करते हुए दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में आपको ये भी पता चलने वाला है कि अनन्या पांडे और सारा अली खान कितनी फिट हैं। इस वीडियो ने सामने आकर धमाका कर दिया है और दोनों के फैंस काफी खुश हैं।
ट्रेनर नम्रता पुरोहित के इंस्टाग्राम पोस्ट में करते हुए लिखा है, "यह सारा अली खान और अनन्या पांडे के आज के वर्कआउट की एक छोटी सी झलक है.. जिससे यह बहुत आसान लग रहा है... फिट होने के साथ-साथ मजा भी आ रहा है।"
जैसे ही वीडियो सामने आया लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं और एक ने लिखा, ''अनन्या वर्कआउट क्यों कर रही है, उसे मांसपेशियों का वजन तो बढ़ाना ही होगा, हाहाहा।'' एक ने लिखा, ''सारा अधिक फिट हैं।'' एक ने लिखा, ''आप इसे वर्कआउट कहते हैं।'' एक ने लिखा, ''ये सारा कुछ ज्यादा ही ओवरकॉन्फिडेंट है।''
इस तरह से यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैँ। वर्कफ्रंट पर सारा अली खान तो वो कई प्रोजेक्ट्स को लेकर काम कर रही हैं। खबरें हैं कि हाल ही में उन्होने 'मर्डर मुबारक' की शूटिंग पूरी की है। काफी जल्दी दूसरी फिल्में पूरी करेंगी।
अनन्या पांडे भी 'खो गए हम कहां' को लेकर खबरों में हैं और हाल ही में शूटिंग पूरी की है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications