..................... Sara Ali Khan and Aditya Roy Kapur did a ramp walk together in a romantic style, watching the video - Hindi Filmibeat

रोमांटिक अंदाज में सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर ने साथ में किया रैंप वॉक, वीडियो देख फैंस ने लुटाया प्यार

Sara Ali Khan and Aditya Roy Kapur

Sara Ali Khan and Aditya Roy Kapur: इन दिनों बॉलीवुड सितारें एक के बाद किसी ना किसी फैशन शो में रैंप वॉक करते नजर आ रहे हैं। आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, दिशा पटानी और जान्हवी कपूर के बाद अब सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर ने साथ में बेहद ही शानदार अंदाज में रैंप वॉक पर अपना जलवा दिखाया है। सोशल मीडिया पर दोनों को साथ में काफी पसंद किया जा रहा है।

सारा अली खान औऱ आदित्य रॉय कपूर-

अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान सोमवार शाम दिल्ली में इंडिया कॉचर वीक में फैशन डिजाइनर शांतनु और निखिल के फैशन शो के लिए शोस्टॉपर बने। दोनों ने इस फैशन शो में नए नए अंदाज में पोज देते हुए अपने हुस्न का जलवा विखेरा। इस कार्यक्रम की कई तस्वीरें और वीडियो सोशलम मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

सारा और आदित्य दोनों ने शानदार अंदाज में रैंप वॉक किया, लुक की बात करें तो इवेंट के लिए सारा ने पीच और सिल्वर रंग का लहंगा पहना था। वहीं आदित्य रॉय कपूर बेज शेरवानी और क्रीम पैंट में नजर आए। दोनों के लुक को लेकर जमकर फैंस तारीफ कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर सामने आए वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए, एक प्रशंसक ने लिखा, "वे एक साथ बहुत अच्छे लगते हैं।" एक टिप्पणी में लिखा है, "तमाम अफवाहों और गपशप के बाद, मैं अनन्या और आदित्य को एक साथ रैंप पर चलते देखना चाहता हूं।" एक इंस्टाग्राम यूजर ने कहा, "हे भगवान, यह जोड़ी बहुत हॉट है।"

आदित्य और सारा का वर्कफ्रंट-

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अनुराग बसु की मेट्रो इन दिनो में नजर आएंगी, जो समसामयिक समय पर आधारित मानवीय रिश्तों की कड़वी कहानियों को प्रदर्शित करेगी। इस फिल्म में सारा के साथ आदित्य रॉय कपूर, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी, फातिमा सना शेख, अनुपम खेर, अली फज़ल और नीना गुप्ता भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म के अलावा सारा ऐ वतन मेरे वतन भी दिखाई देंगी। वहीं आदित्य के पास कई सारे दूसरे बड़े प्रोजेक्ट भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X