..................... सारा अली खान ने उज्जैन महाकाल मंदिर में फिर की पूजा Sara Ali Khan again worshiped in Ujjain Mahakal temple, pictures from the temple - Hindi Filmibeat

सारा अली खान ने उज्जैन महाकाल मंदिर में फिर की पूजा, मंदिर के अंदर से वायरल हुईं तस्वीरें!

sara ali khan

सारा अली खान को लेकर मशहूर है कि अक्सर वो किसी ना किसी मंदिर पर दर्शन के लिए जाती रहती हैं और खान सरनेम के कारण बुरी तरह से टारगेट होती हैं और हर बार ट्रोल की जाती हैँ। इस वक्त भी कुछ ऐसा ही हुआ है और वो उज्जैन महाकाल मंदिर पहुंची हैं।

Recommended Video

Sara Ali Khan हुई TROLL, फिर पहुंची महाकाल के मंदिर, Film Hit होने के बाद किया शुक्रिया अदा!

वहां से सारा अली खान के कुछ लुक्स सामने आ रहे हैं और लोग उनको पसंद कर रहे हैँ। बाबा के ध्यान में लीन सारा अली खान काफी सुंदर लग रहीं हैं लेकिन ट्रोलर्स अपना लगातार कर रहे हैं और उनको ट्रोल कर रहे हैं।

हालांकि सारा अली खान ने किसी तरह का रिएक्शन किसी ट्रोल्स को नहीं दिया है और ना ही कभी वो देती हैँ। इस वक्त उनको लेकर काफी चर्चा हो रही है और सारा अली खान ट्रेंड कर रही हैं। मंदिर में मत्था टेकने के पीछे सारा अली खान का एक मुख्य कारण है।

बता दें कि दो जून को रिलीज हुई फिल्म जरा हटके जरा बचके की हिट हो चुकी है और इसी वजह से वो काफी खुश हैं। इसी के कारण वो बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन आई थीं। अभिनेत्री सारा अली खान बाबा महाकाल के दर्शन के दौरान परंपरागत वेशभूषा साड़ी में नजर आई।

इस दौरान उन्होंने सांध्य आरती मे आंखें बंद कर मंत्रों का जाप भी किया। उनकी तस्वीरें अब सामने आ रहीं हैं और वो लाल साड़ी में काफी सुंदर लग रही हैँ। बता दें कि सारा अली खान अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए फैंस को अपने कामों से अपडेट करवाती रहती हैं।

सारा अली खान विकी कौशल के साथ नजर आईं थीं लेकिन आने वाले समय में वो कुछ प्रोजेक्ट्स कर रही हैं जो कि कमाल के होने वाले हैं। इसके लिए वो लगातार तैयारी करती रहती हैँ।

Read more about: sara ali khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X