'रेस 3' में धमाकेदार एंट्री.. दबंग जोड़ी के लिए तैयार.. रोमांटिक एंगल!
कुछ ही दिनों पहले खबर आई थी कि सोनाक्षी सिन्हा फिल्म रेस 3 के एक स्पेशल गाने में नजर आने वाली हैं.. जिसमें सलमान खान, जैकलीन और बाकी कास्ट भी साथ दिखेंगे। वहीं, ताजा बात करें तो सिर्फ गाने में ही नहीं.. बल्कि रेस 3 में सोनाक्षी साकिब सलीम की पार्टनर बनी दिखेंगी। दोनों क्लब में एक साथ डांस करते दिखेंगे.. वहीं, सोनाक्षी कुछ सीन्स में भी नजर आएंगी।
चार 100 करोड़ी.. बैक टू बैक 9 हिट फिल्में.. धमाकेदार सुपरस्टार!
इस गाने को खुद रेमो डिसूजा ने कोरियोग्राफ किया है और गाने की शूटिंग अबु ढ़ाबी में हुई है। सोनाक्षी मार्च में ही अबु ढ़ाबी पहुंची थी.. जहां उन्होंने गाना शूट कर लिया। वहीं, साकिब सलीम के साथ कुछ सीन्स वह अगले हफ्ते शूट करने वाली हैं। फिलहाल फिल्म में सोनाक्षी को सरप्राइज रखा जाएगा।

कोई शक नहीं कि रेस 3 का यह दबंग धमाका फैंस को काफी पसंद आने वाला है। रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 15 जून को धमाका करने वाली है। अब ईद है तो फैंस को सलमान की फिल्म का बेसब्री से इंतजार भी है।
यहां जानते हैं क्यों है फैंस को रेस 3 का इंतजार-


Click it and Unblock the Notifications