..................... Saqib Saleem on working with Salman Khan and Huma Quereshi with Rajinikanth - Hindi Filmibeat

''कभी सोचा नहीं था.. सलमान खान और रजनीकांत के साथ काम करेंगे.. बैक टू बैक..''

रेस 3 में सलमान खान के साथ साकिब सलीम भी दिखेंगे। हाल ही में इंटरव्यू के दौरान साकिब ने कहा कि मैं सलमान खान जैसे सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर करके बहुत उत्साहित हूं। साथ ही अपनी बहन हुमा कुरैशी के लिए भी, जो रजनीकांत के साथ काला में दिखाई देंगी। हमें विश्वास नहीं हो रहा है कि हम भारत के दो सबसे बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम कर रहे हैं। हमने ऐसा कभी सोचा भी नहीं था। वो भी हमारी फिल्म बैक टू बैक शुक्रवार को रिलीज हो रही है।

दो फिल्मों का धमाकेदार क्लैश.. एक सुपरहिट, तो दूसरी सुपरफ्लॉप

बता दें, साकिब सलीम ने मुझसे फ्रैंडशिप करोगे जैसी छोटे बजट की फिल्म से बॉलीवुड में शुरुआत की थी। साकिब ने कहा, रेस 3 से पहले मैंने 6, 7 फिल्में की हैं। लेकिन जैसा रिस्पॉस मुझे इस फिल्म से मिला है.. वह मुझे पिछली सभी फिल्मों को जोड़कर भी नहीं मिला। मैं इसे अपनी सेकेंड इनिंग्स मानता हूं।

Saqib Saleem

एक्टर ने कहा, जिस तरह की फिल्में मैं करना चाहता था.. वह मुझ तक नहीं आ रही थी। लिहाजा, मैं बिना कुछ सोचे समझे फिल्म कर रहा था। मैं बतौर एक्टर फिलहाल सुरक्षित महसूस नहीं करता। मुझे बहुत सारी फिल्में करनी हैं। मैं चाहता हूं कि लोग मुझे अपनाएं। रेस 3 से मुझे थोड़ा कॉफिडेंस मिला है।

बहरहाल, यहां जानें रेस 3 में सलमान के को-स्टार्स का उनके बारे में क्या कहना है-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X