..................... Saqib Saleem on failure of Race 3, First Time People Made Fun Of My Acting - Hindi Filmibeat

''रेस 3 में लोगों ने पहली बार मेरी एक्टिंग का मजाक बनाया, मुझे बहुत बुरा लगा था''

एक्टर साकिब सलीम अपनी वेब सीरिज रंगबाज़ के लिए तैयार हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रेस 3 से उन्होंने पहली बार अपनी एक्टिंग को लेकर निगेटिव कमेंट्स सुने थे। साकिब ने कहा, रेस 3 में एक्टिंग को लेकर लोगों ने मेरा काफी मजाक बनाया था। मैं काफी समय तक दुखी रहा था। इससे पहले हर फिल्म में मेरे अभिनय की तारीफ हुई थी।

साकिब सलीम ने कहा, रेस 3 से पहले मुझे मेरी हर फिल्म के लिए तारीफ मिली थी.. चाहे वह बॉम्बे टॉकीज हो या मुझसे फ्रैंडशिप करोगे। लोग हमेशा कहते थे कि मैं अच्छा एक्टर हूं। यह पहली बार था जब लोगों ने मेरी एक्टिंग का मजाक बनाया था।

Saqib Saleem

लेकिन फिर मैंने एक दिन अनुपमा चोपड़ा के रिव्यू को पढ़ा, जहां उन्होंने लिखा था कि फिल्म में साकिब सलीम के पास ज्यादा स्कोप ही नहीं दिया गया था। वह सिर्फ हर डॉयलोग के बाद Bro बोलते हुए नजर आते हैं। उस वक्त मुझे लगा कि मैं एक फिल्म में गलत चला गया, इसका यह मतलब नहीं कि लोगों का विश्वास मुझपर से उठ चुका है। मुझे फिर से कोशिश करनी चाहिए।

रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी मल्टीस्टारर एक्शन फिल्म रेस 3 ईद के मौके पर रिलीज हुई थी। लेकिन लोगों ने फिल्म को सिरे से नकार दिया और फिल्म फ्लॉप रही। रेस 3 में सलमान खान, डेजी शाह, बॉबी देओल, जैकलीन फर्नाडीज, अनिल कपूर और साकिब सलीम मुख्य किरदारों में थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X